LOADING...
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026: 'होमबाउंड' और 'बूंग' नामांकित, 'ब्लैंक वारंट' भी छाई; यहां देखिए पूरी सूची
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026: ये फिल्में और वेब सीरीज नामांकित

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026: 'होमबाउंड' और 'बूंग' नामांकित, 'ब्लैंक वारंट' भी छाई; यहां देखिए पूरी सूची

Mar 11, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

आखिरकार 8वें 'क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स' के नामांकन की घोषणा हो चुकी है और इस बार 2 छोटी मगर प्रभावशाली फिल्मों 'होमबाउंड' और 'बूंग' और BAFTA विजेता 'बूंग' ने अपनी धाक जमाई है। ये फिल्में न केवल कलात्मक रूप से समृद्ध हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की विविध कहानियों को मजबूती से पेश कर रही हैं। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 में विभिन्न श्रेणियों में नामांकित कलाकारों और फिल्मों की सूची आप यहां देख सकते हैं।

बेस्ट फिल्म

बेस्ट फिल्म की श्रेणी में 'होमबाउंड' का जलवा

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2026 में इस बार 'बेस्ट फीचर फिल्म' की रेस बहुत दिलचस्प है। फीचर फिल्मों में करण जौहर की होमबाउंड 6 नामांकनों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद रोहन परशुराम कानवड़े की सनडांस-विजेता साबर बोंडा और राम रेड्डी की जुगनूमा को 3-3 नामांकन मिले हैं। अनुषा रिजवी की द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली, मारी सेल्वराज की बाइसन कालामादन और फरहान अख्तर की बाफ्टा-विजेता मणिपुरी फिल्म 'बूंग' में से प्रत्येक ने 2-2 नामांकन हासिल किए हैं।

अभिनय

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की सूची में किसने मारी बाजी?

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में जहां 'होमबाउंड' के लिए अभिनेता विशाल जेठवा को नामांकन मिला है, वहीं कलमकावल के लिए मलयालम सुपरस्टार ममूटी को नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में बेसिल जोसेफ (पोनमन), मौनेश नतरंगा (हेब्बुली कट) और अभिषेक बनर्जी (स्टोलन) के बीच भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए कड़ा मुकाबला है। उधर प्रियंका बोस (आगरा), गीता कैलासम (अंगम्मल), यामी गौतम (हक), अमृता सुभाष (जरन्न) और शर्मिला टैगोर (पुरातन) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब की दौड़ में शामिल हैं

Advertisement

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में कौन- कौन?

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की दौड़ में लक्ष्मीप्रिया देवी (बूंग), घेवान (होमबाउंड), अरण्य सहाय (ह्यूमन्स इन द लूप), राम रेड्डी (जुगनूमा) और जयंत दिगंबर सोमलकर (स्थल) शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता में पशुपति (बाइसन कालामादन), अक्षय खन्ना (धुरंधर), धृतिमान चटर्जी (पुतुलनाचेर इतिकथा), दिलीश पोथन (रोंथ) और बोमन ईरानी (द मेहता बॉयज) तो सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री में शालिनी वत्स (होमबाउंड), अनीता दाते (जरन्न), लिजोमोल जोस (पोनमन), संध्या अराकेरे (सू फ्रॉम सो) और श्रेया धनवंतरी (ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली) सम्मान के लिए रेस में हैं।

Advertisement

वेब सीरीज

वेब सीरीज अवॉर्ड्स: 'ब्लैक वारंट' सबसे आगे

वेब सीरीज में 'ब्लैक वारंट' 7 नामांकनों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद 'पाताल लोक सीजन 2' 5 नामांकनों के साथ दूसरे और आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 4 नामांकनों के साथ तीसरे स्थान पर है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (वेब सीरीज) में जयदीप अहलावत (पाताल लोक 2) और मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन 3) सबसे आगे हैं, वहीं जहान कपूर (ब्लैक वारंट), रोशन मैथ्यू (कनखजूरा) और अमित सियाल (द हंट: द राजीव गांधी एसेसिनेशन केस) भी नामांकित हैं।

अन्य श्रेणियां

शबाना आजमी इस श्रेणी में पुरस्कार की दौड़ में शामिल

वेब सीरीज- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में शबाना आजमी (डब्बा कार्टेल), सुरवीन चावला (क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4), मोनिका पंवार (खौफ), गिरिजा ओक गोडबोले (परफेक्ट फैमिली) और प्रियामणि (द फैमिली मैन सीजन 3) शामिल हैं। उधर सीरीज- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में विक्रमादित्य मोटवाने और उनके सह-निर्देशक (ब्लैक वारंट), पुष्कर सुनील महाबल (ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स), पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन (खौफ), अविनाश अरुण धवारे (पाताल लोक सीजन 2) और आर्यन खान (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड) नामांकित हैं।

Advertisement