Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में
मनोरंजन

'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में

'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 25, 2022, 10:46 am 4 मिनट में पढ़ें
'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में
ये हैं करण जौहर की आगामी फिल्में

करण जौहर बॉलीवुड के महान फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी शख्सियत के लिए जाने जाते हैं। मनोरंजन जगत के सितारों के बीच करण की लोकप्रियता से किसी से छिपी नहीं है। टीवी शोज में भी वह दर्शकों की महफिल लुट चुके हैं। वह आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई सितारे उनके जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। आइए इस खास अवसर पर करण की आगामी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

#1
ब्रह्मास्त्र

'ब्रह्मास्त्र' करण की महत्वाकांक्षी फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। रियल लाइफ की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी। पांच साल पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और तभी से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। अयान मुखर्जी ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसका निर्माण करण ने किया है। 'ब्रह्मास्त्र' पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन का मिला-जुला रूप होगा। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

#2
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसके निर्देशन की कमान वह खुद संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से करण पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में आई रणबीर कपूर अभिनीत 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। इसमें आलिया की जोड़ी दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बनी है। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

#3
दोस्ताना 2

करण की एक और फिल्म 'दोस्ताना 2' है, जिसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहले जाह्नवी के साथ कार्तिक आर्यन नजर आने वाले थे। हालांकि, मेकर्स से मतभेद होने के कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। कार्तिक के फिल्म छोड़ने के बाद करण पर नेपोटिज्म का आरोप भी लगा था। फिल्म का निर्माण करण की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस कर रही है। खबरों की मानें तो यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।

#4
मिस्टर लेले

'मिस्टर लेले' के निर्मात भी करण ही हैं। शशांक खेतान के कंधे पर फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी होगी। खबरों की मानें तो अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म के एक खास गाने में दिखेंगे। विक्की कौशल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। विक्की फिल्म में महाराष्ट्रीयन शख्स के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह एक कॉमिक थ्रिलर फिल्म होगी।

#5
तख्त

'तख्त' का निर्देशन करण खुद करेंगे। फिल्म 150 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी। हालांकि, फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबरें भी आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म में शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई को फिल्माया जाएगा। इसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और करीना कपूर जैसे कलाकार दिखेंगे।

#6
मिस्टर एंड मिसेज माही

काफी समय से चर्चा चल रही है कि राजकुमार राव और जाह्नवी निर्देशक शरण शर्मा की क्रिकेट पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का शीर्षक 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रखा गया है। निर्माता करण अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले इसका निर्माण कर रहे हैं। इसकी शूटिंग हाल में शुरू हुई है। राजकुमार और जाह्नवी इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। 'रूही' के बाद दूसरी बार राजकुमार-जाह्नवी एक साथ दिखेंगे।

#7
जुग जुग जियो

राज मेहता के निर्देशन की फिल्म 'जुग जुग जियो' का निर्माण भी करण ने ही किया है। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण धवन और कियारा आडवाणी इस फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म में वरुण-कियारा के माता-पिता की भूमिका अनिल और नीतू ने निभाई है। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

करण एक होस्ट के रूप में भी हिट रहे हैं। उन्होंने पिछले साल 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन को होस्ट किया था। इसके दूसरे सीजन में भी वह मेजबान की भूमिका में दिख सकते हैं। उन्होंने 'कॉफी विद करण' को भी होस्ट किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
करण जौहर
धर्मा प्रोडक्शंस
जन्मदिन विशेष
आगामी फिल्में
ताज़ा खबरें
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई IAS की मार्कशीट, कक्षा 10 में आए थे 35-36 अंक
सोशल मीडिया पर वायरल हुई IAS की मार्कशीट, कक्षा 10 में आए थे 35-36 अंक करियर
दूसरा टेस्ट: 284 पर सिमटी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी, इंग्लैंड को मिला 299 रनों का लक्ष्य
दूसरा टेस्ट: 284 पर सिमटी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी, इंग्लैंड को मिला 299 रनों का लक्ष्य खेलकूद
अब चार वर्ष के ग्रेजुएशन कोर्स के बाद सीधे PhD कर सकेंगे छात्र
अब चार वर्ष के ग्रेजुएशन कोर्स के बाद सीधे PhD कर सकेंगे छात्र करियर
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
करण जौहर
'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर
'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर मनोरंजन
करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट
करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट मनोरंजन
क्या 'हृदयम' की हिंदी रीमेक में इब्राहिम अली खान को लॉन्च करेंगे करण जौहर?
क्या 'हृदयम' की हिंदी रीमेक में इब्राहिम अली खान को लॉन्च करेंगे करण जौहर? मनोरंजन
जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान
जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान मनोरंजन
कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक
कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक मनोरंजन
और खबरें
धर्मा प्रोडक्शंस
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में दिखेंगी शर्वरी वाघ
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में दिखेंगी शर्वरी वाघ मनोरंजन
'पृथ्वीराज' से क्लैश टालने पर विचार कर रहे 'गोविंदा नाम मेरा' के मेकर्स
'पृथ्वीराज' से क्लैश टालने पर विचार कर रहे 'गोविंदा नाम मेरा' के मेकर्स मनोरंजन
धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोजेक्ट के लिए डायना ने करण जौहर के साथ मिलाया हाथ
धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोजेक्ट के लिए डायना ने करण जौहर के साथ मिलाया हाथ मनोरंजन
पहली बार एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे करण जौहर
पहली बार एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे करण जौहर मनोरंजन
'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ दिखेंगी दिशा पटानी और राशि खन्ना
'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ दिखेंगी दिशा पटानी और राशि खन्ना मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल
ये हैं सोनम कपूर के दमदार किरदार जिसमें सादगी ने जीता दिल मनोरंजन
कम उम्र में शोहरत, शादी और तलाक; उतार-चढ़ाव भरी है डिंपल कपाड़िया की जिंदगी
कम उम्र में शोहरत, शादी और तलाक; उतार-चढ़ाव भरी है डिंपल कपाड़िया की जिंदगी मनोरंजन
इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री
इन फिल्मों ने शिल्पा शेट्टी को बनाया बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार मनोरंजन
विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'सेक्टर 36' का टीजर, निठारी कांड पर आधारित है फिल्म
विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'सेक्टर 36' का टीजर, निठारी कांड पर आधारित है फिल्म मनोरंजन
कियारा आडवाणी के बॉलीवुड में आठ साल पूरे, ये हैं आने वाली फिल्में
कियारा आडवाणी के बॉलीवुड में आठ साल पूरे, ये हैं आने वाली फिल्में मनोरंजन
सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म का नाम होगा 'बाप'- रिपोर्ट
सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म का नाम होगा 'बाप'- रिपोर्ट मनोरंजन
क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी सारा अली खान?
क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी सारा अली खान? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022