NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
    मनोरंजन

    रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी

    रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 24, 2022, 11:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर और आलिया अभिनीत 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट जारी

    हाल में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचाई है। दोनों ने बीते 14 अप्रैल को ब्याह रचाया। शादी के तुरंत बाद आलिया फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में लग गईं। खास बात यह है कि करण खुद इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसमें आलिया की जोड़ी दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बनी है। खुशी की बात यह है कि अब इस फिल्म की रिलीज डेट जारी हो गई है।

    अगले साल 10 फरवरी को आएगी फिल्म

    करण ने आज इंस्टाग्राम पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। फिल्म अगले साल 10 फरवरी को आएगी। इसका साफ मतलब है कि मेकर्स वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म को दर्शकों के बीच लाना चाहते हैं। यह एक रोमांटिक मिजाज की फिल्म है, इसलिए इसे प्यार के महीने में रिलीज किया जा रहा है। करण ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह आलिया और रणवीर के साथ पोज देते हुए दिखे।

    करण ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा खास संदेश

    करण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'इतना जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमाकेदार धुन भी सुनानी, गरम धर्म का स्वैग तो देखो, बस हमारी पसंदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो!, अब उनकी बेशुमार तारीफ करना है लाजमी, इकलौती शबाना आजमी!' उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इस कहानी में बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर बनेंगी दुल्हनिया? इन सब का आप करें इंतजार, हम जल्द ही आपका इश्क वाला प्यार जीतने आ रहे हैं!'

    फिल्म में रोमांस करते हुए दिखेंगे आलिया-रणवीर

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर और आलिया एक-दूसरे के साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में शबाना, धर्मेंद्र और जया भी नजर आएंगी। इसमें जया को नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा। यह पहली बार होगा जब जया अपने करियर में नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। वह फिल्म में रणवीर की दादी की भूमिका में दिखेंगी। इसमें जहां रणवीर रॉकी का किरदार निभाएंगे, वहीं आलिया रानी की भूमिका में पर्दे पर दिखेंगी।

    पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे करण

    इस फिल्म से करण पांच साल बाद निर्देशन में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में आई रणबीर कपूर अभिनीत 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। 1988 में आई 'मर्दों वाली बात' के बाद दूसरी बार शबाना और धर्मेंद्र भी फिल्म में साथ दिखेंगे। शबाना और धर्मेंद्र आलिया के दादा-दादी की भूमिका निभाएंगे। जया ने इससे पहले 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में करण के साथ काम किया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    करण 'लाइगर' और 'मिस्टर लेले' जैसी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आने वाले दिनों में दर्शकों के बीच आएगी। 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' पर भी वह काम कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट

    करण जौहर

    'पठान' ने किया साबित, ट्रोलिंग और बॉयकॉट फिल्म जगत में मिथक- करण जौहर पठान फिल्म
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    दोस्ताना 2: करण जौहर संग विवाद पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात कार्तिक आर्यन
    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी, स्वतंत्रता सेनानी बनीं अभिनेत्री सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच
    कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' 10 फरवरी को नहीं होगी रिलीज, बदली गई तारीख कार्तिक आर्यन
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' से हटाए गए दृश्यों को किया रिलीज  विवेक अग्निहोत्री

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने दिया हेल्थ अपडेट महेश भट्ट
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  रणबीर कपूर

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023