'बिग बॉस 20': इन प्रतियोगियों के चर्चे घर के अंदर और बाहर सबसे ज्यादा, देखें सूची
क्या है खबर?
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' जब शुरू हुआ था, उस वक्त कास्टिंग को लेकर काफी सवाल उठे। सोशल मीडिया पर लोगों की ठंडी प्रतिक्रिया मिली। कुछ ने कहा कि इस सीजन में कोई बड़ा चेहरा नहीं आया है। खैर, अब 'बिग बॉस 20' का माहौल गरमा चुका है और दर्शकों को अपने पसंदीदा प्रतियोगी मिलने लगे हैं। आइए उन 5 चेहरों के बारे में जानते हैं, जो इस वक्त घर और बाहर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं।
#1 & #2
'अरिश्फा खान' और 'कनिका मान'
अरिश्फा खान 'बिग बॉस 20' में 'छोटा पटाखा, बड़ा धमाका' साबित हो रही हैं। आम्रपाली दुबे और स्काउट OP के साथ उनकी नोकझोंक ने घर के अंदर और इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी है।
उन्हें इस सीजन की सबसे मजबूत महिला प्रतयोगियों में से एक देखा जा रहा है।
टीवी की संस्कारी बहू वाली छवि तोड़कर कनिका मान ने अपनी मजबूत रणनीति और फिजिकल स्ट्रेंथ से अन्य घरवालों के पसीने छुड़ा दिए। उनकी दीवानगी सोशल मीडिया पर देखने लायक है।
#3 & #4
'स्काउट' और 'गुल्लू'
गेमिंग की दुनिया के बेताज बादशाह स्काउट उर्फ तन्मय सिंह जनता का खूब ध्यान खींच रहे हैं।
स्काउट वैसे तो शांत रहते हैं, लेकिन उनकी रणनीति काफी मजबूत है। तभी तो अन्य घरवाले उन्हें अपना तगड़ा मुकाबला समझ रहे हैं और बाहर से गेमिंग कम्युनिटी रात-दिन एक करके उन्हें वोट कर रही है।
गुल्लू अपनी देसी और बेबाक बयानबाजी से घर के अंदर और बाहर छाए हैं। वह इकलौते ऐसे प्रतियोगी हैं, जिसकी घर में हर किसी से बनती है।
#5
'काजी तौकीर'
गायक काजी तौकीर 'बिग बॉस 20' के सबसे बड़े 'लाइमलाइट चोर' बन चुके हैं। उन्हें इस सीजन का मास्टरमाइंड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा।
घरवाले और सलमान तो उन्हें पहले ही शो का रॉकस्टार बता चुके हैं। बाहर भी उनके हर डायलॉग और गानों पर लोग रील बनाते नहीं थक रहे।
हाल ही में, काजी ने अपने फेक हेल्थ प्रैंक को लेकर घरवालों की आलोचना सही, लेकिन सोशल मीडिया पर वह जनता का भरपूर समर्थन हासिल कर रहे हैं।