Loading...
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम के भाई का निधन, 10 दिन का शोक
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम के भाई का निधन

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम के भाई का निधन, 10 दिन का शोक

लेखन गजेंद्र
Sep 21, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल-मकतूम (76) का सोमवार सुबह निधन हो गया। खलीज टाइम्स के मुताबिक, शेख अहमद के निधन पर दुबई में 10 दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है, जिसके तहत पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी शेख अहमद के निधन पर शोक जताया है।

निधन

UAE के राष्ट्रपति ने शोक संदेश में क्या लिखा?

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक्स पर लिखा, 'मैं मोहम्मद बिन राशिद के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। UAE की स्थापना के समय से ही इसके विकास में उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान ने हमारे देश की प्रगति की यात्रा को हमेशा प्रेरित किया है। ईश्वर उनकी आत्मा को अनंत शांति और दया प्रदान करे और उनके प्रियजनों को संबल दे।'

पहचान

कौन थे शेख अहमद?

शेख अहमद दिवंगत शेख राशिद बिन सईद अल-मकतूम के चौथे और सबसे छोटे बेटे थे, जो दुबई के पूर्व उपराष्ट्रपति, शासक और अमीरात के संस्थापक थे।

शेख अहमद दुबई पुलिस और सार्वजनिक सेवाओं के उपाध्यक्ष और अल-वासल स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष थे।

ब्रिटेन में रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से स्नातक होने के बाद, शेख अहमद दुबई के केंद्रीय सैन्य क्षेत्र में शामिल हुए और बाद में इसके कमांडर-इन-चीफ बने।

उनके नेतृत्व में UAE में केंद्रीय सैन्य क्षेत्र विकसित हुआ।

ADVERTISEMENT