Loading...
करीना कपूर के पास है बेशुमार दौलत, करोड़ों की संपत्ति के साथ जीती हैं लग्जरी जिंदगी
करीना कपूर के पास है करोड़ों की संपत्ति

करीना कपूर के पास है बेशुमार दौलत, करोड़ों की संपत्ति के साथ जीती हैं लग्जरी जिंदगी

Sep 21, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल करीना ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। 'जब वी मेट', 'कभी खुशी कभी गम', '3 इडियट्स', 'गोलमाल 3', 'बजरंगी भाईजान' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को पसंद किया गया। करीना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी अनुमानित संपत्ति के बारे में।

संपत्ति

कितनी है करीना की संपत्ति? 

GQ की 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

फिल्मों के अलावा करीना कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन भी करती हैं, जिससे उनकी कमाई में इजाफा होता है। उनका मुंबई के साथ-साथ स्विट्जरलैंड के गस्ताद में भी घर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीना की कुल संपत्ति करीब 485 करोड़ रुपये बताई गई है।

कलेक्शन

करीना के पास है इन चीजों का समूह

करीना को लग्जरी चीजों का भी काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी Q7, रेंज रोवर, BMW X7 और मर्सिडीज-बेंज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। ऑडी Q7 की कीमत करीब 85 से 95 लाख रुपये बताई जाती है।

इसके अलावा करीना के पास डिजाइनर हैंडबैग का शानदार कलेक्शन भी है। GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके लग्जरी बैग कलेक्शन में कई महंगे ब्रांड्स के बैग शामिल हैं।

ADVERTISEMENT