Loading...
'बिग बॉस 20' के पहले कप्तान बने यंग डीएसए, कनिका मान से छिनी लाइफलाइन
'बिग बॉस 20' को मिला अपना कप्तान

'बिग बॉस 20' के पहले कप्तान बने यंग डीएसए, कनिका मान से छिनी लाइफलाइन

Sep 10, 2026
06:28 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को अपने पहले हफ्ते का कप्तान मिल गया है। महाराष्ट्र से आए जाने-माने रैपर यंग डीएसए ने कैप्टेंसी टास्क जीतते हुए घर की सत्ता अपने हाथ कर ली है। अब पूरे हफ्ते घरवाले सिर्फ उनके बनाए नियमों का पालन करेंगे। हालांकि, कैप्टेंसी को हासिल करना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने गुल्लू और आसिफ खान के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया। इसके बाद जीत को अपने नाम किया।

झटका

डीएसए की कप्तानी का कनिका पर असर

कैप्टेंसी टास्क में रैपर ने कप्तानी का ताज अपने सिर पर पहन लिया है, लेकिन उनकी जीत ने कनिका के लिए एक झटका पैदा कर दिया है।

टास्क के परिणाम की घोषणा से पहले, कप्तानी के तीनों दावेदारों से एक ऐसे प्रतियोगी का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसकी लाइफलाइन वे कप्तान बनने पर छीन लेंगे। आसिफ ने अरिश्फा खान को चुना, जबकि गुल्लू ने उदिति सिंह को चुना। इस बीच, डीएसए ने कनिका का नाम लिया था।

निष्कासन

कनिका को अब जनता का सहारा

चूकि इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' से बेघर होने के लिए उदिती, अरिश्फा, लव गिल के साथ-साथ कनिका भी नॉमिनेटेड हैं।

ऐसे में, डीएसए का फैसला उनके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है और कनिका की एक लाइफलाइन जा सकती है। फिलहाल, तो उन्हें जनता के वोटों का सहारा होगा।

देखना होगा कि इस हफ्ते रैपर किसका पत्ता घर से साफ होता है और डीएसए की कप्तानी का घरवालों पर क्या असर होता है।

ADVERTISEMENT