Loading...
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर के लिए अरिजीत सिंह करेंगे वो काम, जो कभी नहीं किया
अरिजीत सिंह ने काजी तौकीर का समर्थन किया

'बिग बॉस 20': काजी तौकीर के लिए अरिजीत सिंह करेंगे वो काम, जो कभी नहीं किया

Sep 09, 2026
04:43 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने आते ही दर्शकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। इस सीजन में गायक काजी तौकीर भी प्रतियोगी बनकर आए हैं, जहां उनका व्यक्तित्व और अजब-गजब कारनामें सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं। यहां तक कि उनके डायलॉग "आई एम ए रॉकस्टार बेबी, आऊ" पर मीम बन रहे हैं और वह वायरल हो रहे हैं। इस बीच, गायक अरिजीत सिंह ने उनके समर्थन में एक पोस्ट साझा किया है।

पोस्ट

काजी के लिए 'बिग बॉस' देखेंगे अरिजीत

गायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काजी का समर्थन करते हुए लिखा, 'मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि 'अपना रॉकस्टार काजी है उधर।'

दरअसल, काजी और तौकीर एक-दूसरे के दोस्त हैं और दोनों रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' (2005) में नजर आए थे।

उस वक्त काजी की पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने भारी पब्लिक वोट्स से अरिजीत को हराकर शो की ट्राॅफी अपने नाम कर ली थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

समर्थन

काजी के लिए खुलकर समर्थन में आए अरिजीत

आज भले अरिजीत बहुत बड़े गायक बन चुके हैं, लेकिन 20 साल बाद अपने जिगरी दोस्त की टीवी पर वापसी को देखकर वह अपने इमोशन रोक नहीं सके।

उन्होंने ट्वीट करके दर्शकों को बताया है कि वह काजी के लिए पहली बार 'बिग बॉस' देखेंगे।

शो की बात करें, तो कुल 16 प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया है। कॉन्सेप्ट के आधार पर इन सभी को खेल में बने रहने के लिए 2 लाइफलाइन (तथास-टू) दी जाएंगी।

ADVERTISEMENT