'बिग बॉस 20': कप्तानी टास्क में स्काउट OP के साथ हुआ खेला, जनता से मांगा समर्थन
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में प्रतियोगियों के असली रंग धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगे हैं। निर्माताओं ने शो का नवीनतम प्रोमो जारी किया है, जिसमें दूसरे हफ्ते के लिए घरवालों को कप्तानी टास्क दिया गया। इस दौरान लड़कियों को रंग डालने को कहा गया, जबकि लड़कों को बिना सुरक्षा उस रंग से खुद को बचाना था। ट्विस्ट तब आया जब पहले राउंड में स्काउट OP का झगड़ा हो गया और वह कप्तानी रेस से बाहर हो गए।
उम्मीद
कप्तानी हाथ से जाने पर भावुक हुए स्काउट
प्रोमो के मुताबिक, कप्तानी टास्क के दौरान अरिश्फा खान, लव गिल और रिति तिवारी ने मिलकर काजी तौकीर और स्काउट को निशाना बनाया।
खासतौर पर, अरिश्फा और स्काउट के बीच जमकर बहसबाजी हुई। नतीजन, स्काउट रेस से बाहर हो गए।
बाद में उन्होंने भावुक होकर अपने फैंस से समर्थन मांग कि वह उनका गेम और दूसरों का गेम देखकर फैसला करें।
बता दें, राहैद खान और आसिफ खान के साथ स्काउट भी इस हफ्ते बेघर होने के लिए नामांकित हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Jab captaincy ka ho sawaal, toh machega ghar mein bawal!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 15, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotsar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/xs3qy1agwT