Loading...
बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिठु मुखर्जी का निधन, कैंसर से हार गईं जंग
दिग्गज बंगाली अभिनेत्री मिठु मुखर्जी अब नहीं रहीं

बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिठु मुखर्जी का निधन, कैंसर से हार गईं जंग

Sep 21, 2026
03:58 pm

क्या है खबर?

बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मिठु मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। करीब एक साल से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझने के बाद रविवार देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय अभिनेत्री का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर आने से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सिनेमा से जुड़े सितारे और फैंस अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दुख

प्रोसेनजीत चटर्जी ने अभिनेत्री को भावुक विदाई दी

बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट लिखकर दिग्गज अभिनेत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने मिठु की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मिथु मुखोपाध्याय के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनकी स्मृति और उनके कार्य हमारे बीच सदा जीवित रहेंगे। हमारी गहरी संवेदनाएं।'ए

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी अभिनेत्री के निधन पर शोक जताते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदानों को याद किया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

करियर

'टॉलीवुड की रेखा' कहा जाता था अभिनेत्री को

मिठु 1970 और 1980 के दशक में बंगाली सिनेमा का एक प्रमुख चेहरा थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'शेष परबा' (1972) से की थी।

इसके बाद, उन्होंने 'मरजीना अब्दुल्ला', 'मौचक', 'निशिकन्या', 'कबी', 'होटल स्नो फॉक्स', 'प्रतिमा', 'बंधन', 'प्रार्थना' और 'स्वयं सिद्धा' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की।

अपने करियर में उन्होंने उत्तम कुमार, सौमित्र चट्टोपाध्याय और रणजीत मुल्लिक समेत कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था।

बंगाली सिनेमा में उन्हें 'टॉलीवुड की रेखा' कहा जाता था।

ADVERTISEMENT