'बिग बॉस 20': सलमान ने कनिका मान को दी चेतावनी- मेरे सामने आवाज ऊंची मत करना
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के एपिसोड 70 में कनिका मान चर्चा का मुख्य विषय बनीं, जब सलमान खान ने उनके व्यवहार और लहजे पर सवाल उठाए। वीकेंड का वार में सलमान ने कनिका को उनसे बात करते समय आवाज ऊंची न करने की चेतावनी दी। उन्होंने काजी की 'लॉलीपॉप' वाली टिप्पणी पर कनिका की तीखी प्रतिक्रिया और लव के खिलाफ स्काउट की अपमानजनक बातों पर उनकी चुप्पी को लेकर भेदभावपूर्ण रवैये पर घेरा।
फटकार
कनिका के लहजे पर भड़के सलमान
हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में कनिका को सलमान के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
चर्चा के अंत में सलमान ने काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे से बात करते समय कनिका के व्यवहार पर ध्यान दिलाया। उन्हें ऊंची आवाज में बात करते देख सलमान ने उन्हें अपने लहजे पर काबू रखने को कहा। भड़के सलमान ने कनिका से कहा, बहुत ज्यादा स्मार्ट समझ रही हो अपने आप को। मेरे सामने अपनी आवाज ऊंची मत करो।"
गुस्सा
कनिका के 'चुनिंदा गुस्से' पर सलमान का वार
इसके बाद सलमान ने काजी की 'लॉलीपॉप' वाली टिप्पणी पर कनिका की प्रतिक्रिया का मुद्दा उठाया और उनके चुनिंदा गुस्से पर सवाल किए।
उन्होंने ध्यान दिलाया कि जब स्काउट ने लव गिल के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, तब कनिका हंसती हुई दिखी थीं, लेकिन काजी की बात पर उन्होंने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। सलमान ने पूछा कि जब स्काउट ने लव पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी, तब कनिका ने वैसी ही नाराजगी क्यों नहीं जताई।
दोहरा रवैया
काजी तौकीर ने खोली कनिका के 'दोहरे मापदंड' की पोल
उधर काजी ने भी कनिका की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं पर उन्हें घेरा। उन्होंने याद दिलाया कि जब स्काउट ने लव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, तब कनिका वहीं मुस्कुरा रही थीं और कुछ नहीं बोलीं, जबकि काजी ने खाना खाते हुए भी तुरंत विरोध जताया था।
काजी ने तर्क दिया कि अगर उन्हें सच में किसी के सम्मान की चिंता होती तो वो लव के लिए भी उतनी ही मजबूती से आवाज उठातीं। उन्होंने कनिका के रवैये को 'दोहरा मापदंड' बताया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Promo :- Salman Khan BLASTS Kanika Mann, Salman to Scout :- " Remember You are Scout OP" pic.twitter.com/2X5nbyPD7j
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) November 14, 2026