'बिग बॉस 20': सलमान का शो छोड़ना चाहती हैं आम्रपाली दुबे? भावुक होकर बताई वजह
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने डेढ़ महीना पूरा कर लिया है। ऐसे में लगता है कि प्रतियागियों की सहनशक्ति भी अभी से जवाब देने लगी है। दरअसल, शो के लाइव सेशन के दौरान भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोती दिखीं। उन्होंने लव गिल के सामने शो में दोहरे मापदंड अपनाने के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और स्वीकारा कि अब उनका शो से बाहर जाने का मन कर रहा है।
कारण
बीमार पिता को छोड़कर शो में आईं आम्रपाली?
आम्रपाली ने कहा, "मुझे अब यहां रहने का मन नहीं करता। हर वीकेंड पर घर जाने का मन करता है। मेरे खेल पर सवाल उठाए जाते हैं और मुझ पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया जाता है। मुझे पता है मैंने बिग बॉस के लिए हां क्यों कहा। मेरे पापा बाहर ठीक नहीं हैं। उनकी तबीयत बहुत खराब है और मैं उन्हें छोड़कर शो में आई हूं।"
उन्होंने बताया कि वह अपने बीमार पिता को लेकर परेशान हैं।
आलोचना
प्रतियोगियों पर निकला आम्रपाली का गुस्सा
आम्रपाली ने कहा कि वह ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं जहां उन्हें लगातार नीचा दिखाया जाता है, निशाना बनाया जाता है और उनकी छवि बेवजह खराब की जाती है।
बता दें, हालिया एपिसोड में जब अरिश्फा खान ने अपना एक जीवनदान गवाने के चलते कनिका मान, गुल्लू और माही विज के खिलाफ मोर्चा खोला, तो आम्रपाली ने उनकी दोस्त उदिति सिंह पर सवाल उठाया थे।
हालांकि, घरवालों ने आम्रपाली पर ही नकली सहानुभूति दिखाने का आरोप लगा दिया।