'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शो की पूर्व विजेता गौहर खान ने प्रतियोगी लव गिल पर निशाना साधा है। यह मामला स्काउटओपी के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों से जुड़ा है। दरअसल, कनिका मान ने लव से कहा था कि स्काउटओपी के मन में उनके लिए दोस्ती से बढ़कर भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्काउटओपी का व्यवहार भाई-बहन जैसा नहीं लगता और वह लव को पसंद करते हैं। इस पर गौहर का मानना था कि अगर लव को यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती से आगे बढ़ता दिख रहा था तो उन्हें अपनी तरफ से साफ सीमा तय करनी चाहिए थी।
गिल और स्काउटओपी ने रिश्ते से किया इनकार
इन चर्चाओं के बावजूद लव गिल और स्काउटओपी दोनों ने अपने रिश्ते में किसी भी रोमांटिक एंगल से इनकार किया है। लव ने कहा कि उनके बीच कभी ऐसी कोई बात नहीं हुई। वह तो स्काउटओपी से मजाक में कहती हैं कि उनके लिए बाहर से कोई लड़का ढूंढकर लाए। हालांकि, हाल ही में लव ने मजाक में स्काउटओपी को 'बहन' कहने वाला टैग हटा दिया था। उनके इस मजाक के बाद फैंस के मन में दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि शो में उनकी दोस्ती आगे क्या मोड़ लेती है।