'बिग बॉस 20' के प्रोमो पर फूटा स्काउट की मां का गुस्सा, लगाई निर्माताओं को फटकार
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी स्काउटओपी पिछले कई हफ्तों से विवादों में बने हुए हैं, जिसका असर उनके व्यवहार पर भी दिख रहा है। शो के हालिया प्रोमो में वह भावुक होकर रोते हुए नजर आए और लव गिल के साथ बहस के बाद उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया। उनकी ऐसी हालत देखकर उनकी मां का गुस्सा फूटा है और उन्होंने गुमराह करने वाले प्रोमो को लेकर निर्माताओं को जमकर फटकार लगाई है।
मां
इंस्टाग्राम पर जताई निराशा
स्काउट की मां सस्मिता सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऑडियो जारी करते हुए नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा, "मैं एक मां के तौर पर अपनी बात रखना चाहती हूं। जब शो के होस्ट, सलमान सर का एक एडिट किया हुआ प्रोमो सामने आया था, तब उन्हें खुद आगे आकर ये समझाना पड़ा था कि कैसे अधूरे प्रोमो दर्शकों के मन में गलत धारणा पैदा कर सकते हैं। आज अपने बेटे के साथ भी बिल्कुल ऐसा ही होते देखना बहुत तकलीफदेह है।"
सवाल
निर्माताओं से की ये अपील
सस्मिता ने प्रोमो को गुमराह करने वाला बताया और कहा कि गानों-एडिटिंग के जरिए स्काउट के बारे में गलत धारणा बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा, "एक मां के तौर पर अपने बेटे को मानसिक रूप से इतना कुछ झेलते हुए देखना बहुत मुश्किल है। वह पहले से ही भारी दबाव में है। किसी इंसान को मानसिक रूप से और कितना परेशान किया जा सकता है?"
उन्होंने निर्माताओं से अपील की कि स्काउट के बयानों को पूरा दिखाया जाना चाहिए।
ट्विटर पोस्ट
यहां सुनें स्काउट की मां का संदेश
Only want to request the audience that please don’t judge Tanmay based on these misleading promos.
— sc0utOP (@scouttanmay) November 13, 2026
Time and again, moments are shown out of context. Something as simple as adjusting his mic is made to look like he’s furious, or a task-related moment like climbing a tree is linked… pic.twitter.com/rh93rgRhcV
अपील
फैंस से भी लगाई गुहार
स्काउट की मां ने उनके फैंस से भी उनका समर्थन करने की अपील की है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दर्शकों से बस यही गुजारिश है कि इन भ्रामक प्रोमो के आधार पर स्काउट को जज न करें। कृपया कोई भी राय बनाने से पहले पूरा एपिसोड देखें, क्योंकि इस घटिया काम के पीछे कई लोग शामिल हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए।'
उन्होंने फैंस को स्काउट का साथ देने के लिए शुक्रिया भी कहा।