NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भूमि पेडनेकर को क्यों है 'महिला प्रधान फिल्म' शब्द से नफरत? अभिनेत्री ने बताई वजह
    अगली खबर
    भूमि पेडनेकर को क्यों है 'महिला प्रधान फिल्म' शब्द से नफरत? अभिनेत्री ने बताई वजह
    भूमि ने उठाई महिला कलाकारों के हक के लिए आवाज

    भूमि पेडनेकर को क्यों है 'महिला प्रधान फिल्म' शब्द से नफरत? अभिनेत्री ने बताई वजह

    लेखन पलक
    Apr 01, 2024
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    भूमि पेडनेकर को आज भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता है। उन्होंने हमेशा लीग से हटकर फिल्मों में काम किया है, जिन्हें सभी देखना पसंद करते हैं।

    भूमि को कई महिला प्रधान फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ भी हुई है।

    हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 'महिला प्रधान फिल्मों' शब्द से नफरत करती हैं।

    क्यों? तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

    बयान

    भूमि को 'महिला प्रधान फिल्म' शब्द से है नफरत

    भूमि कहती हैं, "लोगों के दिमाग में यह धारणा बन गई है कि दर्शक महिलाओं की फिल्मों की ओर तुरंत आकर्षित नहीं होते हैं। यह गलत है। ऐसे प्रोजेक्ट्स को तुरंत 'महिला प्रधान फिल्मों' का नाम दे दिया जाता है। यह एक ऐसा शब्द है, जो मन में चिढ़न पैदा करता है और मैं दिल से इससे नफरत करती हूं। लिंग लोगों की पसंद को परिभाषित नहीं करता है। दर्शक अच्छा सिनेमा, कंटेंट देखना चाहते हैं। यह बकवास है।"

    जानकारी

    कोई नहीं करता 'पुरुष प्रधान फिल्म' शब्द का इस्तेमाल

    भूमि 'महिला-प्रधान फिल्म' शब्द से इसलिए नफरत करती हैं क्योंकि इंडस्ट्री में कोई भी 'पुरुष प्रधान फिल्म' शब्द का इस्तेमाल नहीं करता। उनके मुताबिक हमारे देश में दर्शक लिंग के आधार पर फिल्में देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें इससे नफरत है।

    भाग्यशाली

    खुद को भाग्यशाली मानती हैं भूमि पेडनेकर

    भूमि ने आगे कहा कि अगर यह धारणा सही होती तो वह कभी भी इंडस्ट्री में जगह बनाने में सफल नहीं होती।

    वह बोलीं, "मैंने मजबूत महिलाओं का किरदार निभाकर करियर बनाया। मैं भाग्यशाली रही क्योंकि मैंने उस समय काम करना शुरू किया जब सिनेमा के लिए महिला किरदार लिखे जा रहे थे। मैं भाग्यशाली थी कि निर्देशकों को मेरा अभिनय पसंद आया और उन्होंने मुझे खूबसूरत फिल्मों के लिए चुना, जिनमें महिलाओं को बदलाव के रूप में दिखाया गया।"

    भक्षक

    'भक्षक' के जरिए दिखी पितृसत्ता की कुरूपता- भूमि

    भूमि ने फिल्म 'भक्षक' के बारे में बात की और कहा यह सामाजिक भलाई के लिए व्यवस्था से लड़ने की एक महिला की इच्छाशक्ति की कहानी है।

    वह बोलीं, "भक्षक विश्व स्तर पर बड़ी हिट बन उभरी। दर्शकों ने एक महिला कलाकार को एक ऐसे विषय पर सुर्खियां बटोरते हुए देखा, जो पितृसत्ता की कुरूपता को दर्शाता था। अगर दर्शक पुरुष अभिनेता की मुख्य भूमिका वाले प्रोजेक्ट देखना पसंद कर रहे हैं तो यह कभी हिट नहीं होनी चाहिए थी।"

    चाहत

    भूमि ने जताई बड़े पैमाने पर महिला प्रधान फिल्में बनने की इच्छा

    भूमि चाहती हैं कि फिल्म निर्माता आगे आएं और उसी पैमाने पर ज्यादा प्रोजेक्ट बनाएं जैसे वह हमारे देश में पुरुष अभिनेताओं के लिए बनाते हैं।

    वह बोलीं, "फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'दम लगा के हईशा', 'सांड की आंख', 'बाला', 'पति पत्नी और वो' ऐसी सफल फिल्में हैं जिनकी कहानी महिलाओं पर टिकी थी। इसलिए मुझे लगता है कि अब हम सभी को गलतफहमियां दूर करके महिलाओं प्रधान फिल्मों को वह पैमाना देना चाहिए जिसके वास्तव में हकदार हैं।"

    जानकारी

    भूमि के आगामी प्रोजेक्ट

    'भक्षक' के जरिए OTT की दुनिया में कदम रखने वाली भूमि अगली बार वेब सीरीज 'दलदल' में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता करने वाले हैं। यह उनकी पहली सीरीज होगी। 'दलदल' के बाद भूमि फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' में अभिनय करती दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भूमि पेडनेकर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भूमि पेडनेकर

    भूमि पेडनेकर ने बताया बिना मुख्य अभिनेता वाली फिल्म में काम करना कितना अलग बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: 'जवान' ने रचा इतिहास, बनी दुनियाभर में 1,100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: 'मिशन रानीगंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: भूमि पेडनेकर की 'थैंक यू फॉर कमिंग' का हाल बेहाल, जानिए रविवार का कारोबार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    राशि खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं हैं दोस्त, 'योद्धा' अभिनेत्री ने कही ये बातें सिद्धार्थ मल्होत्रा
    आलिया भट्ट के स्टाइलिश बैग पर टिकीं नजरें, कीमत 2 लाख रुपये से अधिक  आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट को टक्कर देंगे बॉबी देओल, YRF स्पाई यूनिवर्स से जुड़े आलिया भट्ट
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3' का हुआ नामकरण, जानिए सुकुमार कब शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग अल्लू अर्जुन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025