NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'लेडी किलर' का ऐलान, देखिए पहला पोस्टर
    अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'लेडी किलर' का ऐलान, देखिए पहला पोस्टर
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'लेडी किलर' का ऐलान, देखिए पहला पोस्टर

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 11, 2021
    06:57 pm
    अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'लेडी किलर' का ऐलान, देखिए पहला पोस्टर
    अभिनेता अर्जुन कपूर

    बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर यूं तो अब तक कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में अब तक सुपरस्टार वाला तबका नहीं मिला है और उसके लिए उनका गिरता करियर ग्राफ जिम्मेदार रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'भूत पुलिस' भी दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। हालांकि, अर्जुन के पास काम की कमी नहीं है। अब अर्जुन एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    2/6

    अर्जुन ने शेयर किया फिल्म का पहला पोस्टर

    अर्जुन जल्द ही 'लेडी किलर' नाम की एक फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म की जानकारी दी है। अर्जुन ने फिल्म का पहला पोस्टर प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा, 'इसमें रोमांच है, रोमांस है, इमोशन है और सस्पेंस भी है। लेकर आ रहा हूं आपके लिए फिल्म 'द लेडी किलर'। यह एक शानदार प्रेम कहानी है और मेरी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है।'

    3/6

    यहां देखिए अर्जुन कपूर का पोस्ट

    Isme Thrill hai. Romance Hai. Emotion Hai. Suspense Hai !!!
    Presenting to you, #TheLadykiller. A thrilling, nerve-racking love story my most ambitious film yet.

    Thank you my director #AjayBahl for your belief in me.

    Produced by #BhushanKumar @ShaaileshRSingh #KrishanKumar pic.twitter.com/GK4rEoFQ1b

    — arjunk26 (@arjunk26) October 11, 2021
    4/6

    विकास बहल करेंगे अर्जुन की नई फिल्म का निर्देशन

    अर्जुन ने आगे लिखा, 'मुझ पर भरोसा करने के लिए निर्देशक विकास बहल का बहुत-बहुत शुक्रिया।' मतलब यह कि इस फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। अर्जुन ने अपने पोस्ट के जरिए यह भी बताया है कि उनकी इस फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह और कृष्णा कुमार मिलकर बना रहे हैं। पोस्टर में अर्जुन का लुक देखते ही बनता है। इसे देख लग रहा है कि फिल्म में उनकी भूमिका काफी संजीदा होने वाली है।

    5/6

    'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर भी सुर्खियों में हैं अर्जुन

    अर्जुन पिछले काफी समय से फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म 'एक विलेन' के निर्देशन की कमान संभाली थी। एकता कपूर और भूषण कुमार फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पटानी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। 'एक विलेन रिटर्न्स' 11 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

    6/6

    फिल्म 'कुत्ते' में भी नजर आएंगे अर्जुन

    अर्जुन जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' में भी एक खास भूमिका निभाते दिखेंगे। अगस्त में उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। फिल्म में अर्जुन के साथ कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू भी नजर आएंगी। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह चर्चा भी जोरों पर है कि सुपरहिट मलयालम फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' के हिंदी रीमेक में भी अर्जुन की एंट्री हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर
    भूषण कुमार
    आगामी फिल्में

    बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड कमला पसंद के साथ समाप्त किया अनुबंध मनोरंजन
    आर्यन खान को राहत नहीं, जमानत याचिका पर 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई शाहरुख खान
    लौकी का जूस पीने के बाद ताहिरा कश्यप को ICU में होना पड़ा भर्ती मनोरंजन
    मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया

    किशोर यूजर्स को खतरनाक कंटेंट से बचाएगी इंस्टाग्राम, 'टेक अ ब्रेक' फीचर भी मिलेगा फेसबुक
    व्हाट्सऐप पर टुकड़ों में रिकॉर्ड कर सकेंगे वॉइस मेसेजेस, यूजर्स को जल्द मिलेगा विकल्प फेसबुक
    बदलने वाला है आपका चैटिंग एक्यपीरियंस, जल्द व्हाट्सऐप में मिलेंगे ये पांच फीचर्स व्हाट्सऐप
    भारत में यूजर्स के लिए नया पेज एक्सपीरियंस लाई फेसबुक, जानें क्या बदला फेसबुक

    मनोरंजन

    राजकुमार और कृति की 'हम दो हमारे दो' का ट्रेलर जारी, हॉटस्टार पर आएगी फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार
    क्या नुसरत जहां ने कर ली यश दासगुप्ता से शादी? जन्मदिन की तस्वीरों ने किया इशारा बंगाली सिनेमा
    'फौदा' के हिन्दी संस्करण में दिखेंगी सुखमनी सदाना, सुधीर मिश्रा कर रहे निर्देशन इजरायल
    जन्मदिन विशेष: रेखा की जिंदगी से जुड़ी अहम बातें मुंबई

    अर्जुन कपूर

    'भूत पुलिस' रिव्यू: टुकड़ों में हंसाती है, लेकिन डराती नहीं यह फिल्म सैफ अली खान
    तय तारीख से एक हफ्ते पहले दर्शकों के बीच आएगी फिल्म 'भूत पुलिस' बॉलीवुड समाचार
    जानिए 'अय्यप्पनम कोशियुम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग कब शुरू करेंगे अर्जुन और जॉन झारखंड
    क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह? अभिषेक बच्चन

    भूषण कुमार

    प्रभास ने किया अपनी 25वीं फिल्म 'स्पिरिट' का ऐलान, निर्देशक संदीप वांगा से मिलाए हाथ बॉलीवुड समाचार
    टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बड़े बजट की फिल्मों के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन ने शुरू की अपनी नई फिल्म 'जलसा' की शूटिंग, देखें वीडियो सोशल मीडिया
    प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार पहली बार एक फैमिली ड्रामा फिल्म में साथ दिखेंगे बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    अक्षय ने 'बेल बॉटम' के निर्देशक रंजीत की फिल्म 'प्रोडक्शन नंबर 41' की शूटिंग की पूरी अक्षय कुमार
    आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना बॉलीवुड समाचार
    नेहा शर्मा की फिल्म 'आफत-ए-इश्क' 29 अक्टूबर को ZEE5 पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    मलयालम फिल्म 'होम' का बनेगा हिन्दी रीमेक, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट करेगी निर्माण बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023