NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह?
    मनोरंजन

    क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह?

    क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह?
    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 30, 2021, 03:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह?
    क्या इस सुपरहिट मलयालम फिल्म के हिंदी रीमेक में अर्जुन ने ली अभिषेक की जगह?

    पिछले दिनों खबर आई कि सुपरहिट मलयालम फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' के हिंदी रीमेक से अभिषेक बच्चन बाहर हो गए हैं और अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर से संपर्क किया गया है। फिल्म के लिए जॉन अब्राहम का नाम पहले से ही तय था तो अब पर्दे पर जॉन के साथ अभिषेक नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर नजर आ सकते हैं। इस बारे में और क्या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।

    नवंबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अभिषेक की जगह अर्जुन कपूर के नाम पर मुहर लग चुकी है। फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी। इसमें जॉन, बीजू मेनन का रोल करेंगे, वहीं, अर्जुन के हिस्से पृथ्वीराज का किरदार आया है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इस फिल्म से जुड़कर बेहद खुश हैं। अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

    जॉन ने की अर्जुन के नाम की सिफारिश

    खास बात यह है कि अर्जुन और जॉन फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी साथ काम कर रहे हैं। दोनों फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, क विलेन रिटर्न्स के सेट पर दोनों की केमिस्ट्री अच्छी है। उनकी काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। जॉन ने ही फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति से अर्जुन को अभिषेक की जगह साइन करने के बारे में बात की और निर्देशक भी इसके लिए राजी हो गए।

    जानिए फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' के बारे में

    'अय्यपनम कोशियुम' पिछले साल दर्शकों के बीच आई थी और इसे लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म में बीजू मेनन और पृथ्वीराज लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है, जो हिंदी रीमेक के निर्देशक भी हैं। इस फिल्म की कहानी एक पूर्व हवलदार और एक सब-इंस्पेक्टर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पृथ्वीराज एक पूर्व हवलदार की भूमिका में थे और बीजू मेनन ने सब-इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अर्जुन

    अर्जुन कपूर जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सैफ अली खान भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कुछ ही दिन पहले उनकी फिल्म 'कुत्ते' की घोषणा हुई है। इसमें अर्जुन के साथ कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में आगाज कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अभिषेक बच्चन
    अर्जुन कपूर
    जॉन अब्राहम

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी MI, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    ऐपल ने भारत सरकार के अनुरोध के बाद ऐप स्टोर से हटाईं 14 ऐप्स ऐपल
    IPL 2023: DC के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स

    अभिषेक बच्चन

    बच्चन परिवार ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला अमिताभ बच्चन
    रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी नोरा फतेही, अभिषेक बच्चन संग बनी जोड़ी नोरा फतेही
    'भोला' के सीक्वल में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, अजय देवगन संग होगी भिड़ंत  अजय देवगन
    अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल विक्की कौशल

    अर्जुन कपूर

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर घर बसाने को तैयार, अभिनेत्री बोलीं- दूसरी शादी से परहेज नहीं मलाइका अरोड़ा
    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते को किया आधिकारिक  बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें  तब्बू
    आलिया को किया चोरी-छिपे कैमरे में कैद, गुस्साई अभिनेत्री ने निकाली भड़ास; समर्थन में उतरा बॉलीवुड  आलिया भट्ट

    जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम ने निखिल आडवाणी संग मिलाया हाथ, एक्शन फिल्म में शरवरी वाघ संग देंगे दिखाई बॉलीवुड समाचार
    'रॉकस्टार': रणबीर कपूर नहीं, जॉन अब्राहम थे इम्तियाज अली की पहली पसंद  रणबीर कपूर
    इन वजहों से जॉन अब्राहम की 'धूम' फ्रैंचाइजी में हो सकती है वापसी यशराज फिल्म्स
    'पठान' की सफलता के बाद जॉन अब्राहम ने छोड़ीं ये कॉमेडी फिल्में पठान फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023