अनुपम खेर ने किया नई फिल्म का ऐलान, शीर्षक के साथ दिखाई पहली झलक
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पिछले काफी समय से 'खोसला की घोसला 2' में व्यस्त चल रहे थे। कुछ दिन पहले इसकी रिलीज तारीख का ऐलान हुआ था कि फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस बीच, अनुपम ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि यह उनकी 551वीं फिल्म होगी। साथ में फिल्म का शीर्षक और पहली झलक भी फैंस को दिखाई है।
पोस्ट
अनुपम खेर ने फिल्म से जुड़ा ये पोस्ट किया
उन्होंने फिल्म का शीर्षक बताते हुए लिखा, 'फ्लिकर! फिल्म नंबर 551। और फिर भी... ऐसा लगता है जैसे मैं फिर से पहला कदम उठा रही हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आप खुद को चुनौती नहीं देते... तो आप धीरे-धीरे खुद को दोहराने लगते हैं। इसलिए मैंने कठिन रास्ता चुना। खुद को फिर से गढ़ने के लिए... न सिर्फ अपने अंदर के अभिनेता को... बल्कि उस इंसान को भी जो मैं बन रहा हूं।'
शीर्षक
ये होगा फिल्म का नाम
अनुपम ने आगे लिखा, 'कहानी... फिलहाल... एक रहस्य रहेगी। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि जब यह आप तक पहुंचेगी, तो यह आपके साथ रहेगी। आज पहला दिन है। एक नई शुरुआत। हमेशा की तरह... मुझे आपके प्यार की ज़रूरत है। मुझे शुभकामनाएं दीजिए। मुझे इसकी जरूरत है!' पोस्टर में दिग्गज अभिनेता को लंबी गाउन के साथ भारी गहने पहने देखा जा सकता है। बता दें, अनुपम को आखिरी बार 'तन्वी द ग्रेट' (2025) में देखा गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
FLICKER!
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 1, 2026
Film number 551.
And yet… it feels like the first step again.
I have always believed that if you don’t challenge yourself… you slowly start repeating yourself.
So I chose the harder road.
To reinvent… not just the actor in me… but the person I am becoming.
To step… pic.twitter.com/0y4yR3J2Y0