NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता
    अगली खबर
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 07, 2021
    04:55 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। यह फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    पिछले कुछ सप्ताह से दर्शक फिल्म के ट्रेलर की राह देख रहे थे। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है।

    ट्रेलर में अल्लू के अंदाज ने दर्शकों को प्रभावित किया है। वहीं, इसमें फीमेल लीड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखी है।

    ट्विटर पोस्ट

    समीक्षक तरण आदर्श ने शेयर किया ट्रेलर

    समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म का हिन्दी ट्रेलर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सुकुमार इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। हाल में इस फिल्म से अभिनेत्री रश्मिका का फर्स्ट लुक सामने आया था।

    'पुष्पा' में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आ रहे हैं।

    रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच भी पहुंचेगी।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए तरण आदर्श का ट्विटर पोस्ट

    'PUSHPA' *HINDI* TRAILER: RAW, INTENSE, MASSY... #AlluArjun and director #Sukumar reunite for #Pushpa... In *cinemas* 17 Dec 2021... Here's #PushpaTrailer #Hindi: https://t.co/QyUvJ0jH20 pic.twitter.com/77huOXUpxV

    — taran adarsh (@taran_adarsh) December 7, 2021

    ट्रेलर

    कुछ ऐसा है फिल्म का ट्रेलर

    एक घने जंगल के दृश्य से ट्रेलर की शुरुआत होती है। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे चंदन की लकड़ी को पूरे दुनिया में यहां से वितरित किया जाता है।

    इन लकड़ियों को धरती का उगाया हुआ सोना या लाल चंदन कहा जाता है। जंगल में कई मजदूर काम करते हुए नजर आए हैं।

    इसी बीच फिल्म के हीरो अल्लू की एंट्री होती है, जो अपने हाथ में कुल्हाड़ी थामे हुए हैं। इसके बाद शुरू होता है दमदार फाइट सीन।

    रश्मिका की एंट्री

    रश्मिका के बोल्ड अंदाज ने जीता दिल

    फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ियों की तस्करी से जुड़ा है। ट्रेलर में रश्मिका बोल्ड अंदाज में एंट्री करती हैं। उनके और अल्लू की जुगलबंदी देखने लायक है।

    ट्रेलर का डायलॉग भी दमदार है। अल्लू कहते दिखे हैं, "इस दुनिया ने आपके हाथ में पिस्तौल दिए और मेरे हाथ में कुल्हाड़ी। हम सब अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पुष्पा राज, मैं झुकेगा नहीं साला।"

    ट्रेलर को चतुराई से काटा गया गया है, ताकि यह फिल्म देखने के लिए प्रेरित करे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (रिव्यू)

    ट्रेलर में अल्लू का अलग ही स्वैग दिखा है। एक्शन, रोमांस और हर एक पहलू पर अभिनेता ने प्रभावित किया। रश्मिका की बात करें तो उनकी एंट्री ट्रेलर में रोमांस का तड़का लगाने में कायमाब रही है। उन्होंने अपने लुक से दिल जीत लिया है।

    फिल्म

    दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

    इसमें आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठ-गांठ की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा।

    इस बार फिल्म का पहला भाग रिलीज होने वाला है। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी 'पुष्पा' तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिन्दी में रिलीज की जा रही है।

    अब देखना है कि अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में रश्मिका कैसा प्रदर्शन कर पाती हैं।

    जानकारी

    इन फिल्मों से होगा 'पुष्पा' का क्लैश

    'पुष्पा' का क्लैश हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' से होगा। फिल्म 16 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में आएगी। इसे हिन्दी, अग्रेंजी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। रणवीर सिंह की '83' से भी इसका क्लैश होगा, जो 24 दिसंबर को आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्म का ट्रेलर
    लेटेस्ट फिल्में
    रश्मिका मंदाना
    पुष्पा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर

    फिल्म का ट्रेलर

    दमदार है 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर, बच्चे का मां की खातिर प्रधानमंत्री को खत बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखे अभिनेता डिज्नी+ हॉटस्टार
    सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज नेटफ्लिक्स
    सीमा पाहवा की 'ये मर्द बेचारा' का ट्रेलर जारी, 19 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    अनुच्छेद 370 पर आधारित होगी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' अजय देवगन
    'मनी हाइस्ट' से प्रेरित अब्बास-मस्तान की फिल्म में प्रोफेसर बनेंगे अर्जुन रामपाल बॉलीवुड समाचार
    'छतरीवाली' का फर्स्ट लुक जारी, कॉन्डम टेस्टर का किरदार करेंगी रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम? विराट कोहली

    रश्मिका मंदाना

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज रणवीर सिंह
    फोर्ब्स की सूची में साउथ की सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया स्टार बनीं रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की 'मिशन मजनू' अगले साल इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा फिल्म

    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    क्या सामंथा ने 'पुष्पा' में स्पेशल गाने के लिए चार्ज किए 1.5 करोड़ रुपये? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025