NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज
    मनोरंजन

    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    October 02, 2021 | 04:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज
    'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर को होगी रिलीज

    महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खोलने की इजाजत मिलने के बाद फटाफट फिल्मों की रिलीज डेट घोषित होने लगी। हाल में रणवीर सिंह की फिल्म '83' और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। ये दोनों फिल्में इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थीं। अब जानकारी सामने आ रही है कि '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' एक सप्ताह पहले रिलीज होगी।

    समीक्षक तरण आदर्श ने दी जानकारी

    रणवीर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' से क्लैश टालने के लिए 'पुष्पा: द राइज' की टीम ने निर्धारित रिलीज डेट से एक सप्ताह पहले अपनी फिल्म को दर्शकों के बीच लाने का फैसला किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'फिल्म 'पुष्पा' के एक सप्ताह पहले (17 दिसंबर) रिलीज होने से उसका '83' के साथ एक बड़ा क्लैश टल गया है।'

    यहां देखिए तरण का ट्विटर पोस्ट

    '83' VERSUS 'PUSHPA' CLASH AVERTED... With #Pushpa arriving one week early [17 Dec 2021], the big clash between #83TheFilm [#RanveerSingh] and #Pushpa [#AlluArjun] has been averted... #83TheFilm will now be a *solo* release this #Christmas. pic.twitter.com/RkdK4MQ7Wk

    — taran adarsh (@taran_adarsh) October 2, 2021

    पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी रश्मिका

    उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'फिल्म '83' अब इस क्रिसमस पर सोलो रिलीज होगी।' हाल में इस फिल्म से साउथ की दिग्गज अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया था। 'पुष्पा' में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका पहली बार साथ आ रहे हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच भी पहुंचेगी। सुकुमार इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

    ऐसी होगी 'पुष्पा' की कहानी

    'पुष्पा' की बात करें तो इसमें आंध्र की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठ-गांठ की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इस बार फिल्म का पहला भाग रिलीज होने वाला है। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी 'पुष्पा' तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिन्दी में रिलीज की जा रही है। अब देखना है कि अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में रश्मिका कैसा प्रदर्शन कर पाती हैं।

    '83' में दिखेगी 1983 के वर्ल्ड कप की जीत की कहानी

    यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल देव होंगे। इसमें रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमा देव के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म के गाने को महशूर कंपोजर प्रीतम ने कंपोज किया है। फिल्म को दुनियाभर में अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाना है। इस फिल्म का 3D वर्जन भी उपलब्ध होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रणवीर सिंह
    83 फिल्म
    रश्मिका मंदाना
    पुष्पा फिल्म
    अल्लू अर्जुन

    रणवीर सिंह

    सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होंगे रणवीर सिंह सलमान खान
    सैफ ने लगाई बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर मुहर, करण जौहर के साथ करेंगे काम बॉलीवुड समाचार
    इस साल सिनेमाघरों में आएंगी बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में दीपिका पादुकोण
    'बंटी और बबली 2', 'पृथ्वीराज', 'जयेशभाई जोरदार' और 'शमशेरा' कब होगी रिलीज? अक्षय कुमार

    83 फिल्म

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' जून में हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी रणवीर की '83', यह फिल्म दे सकती है दस्तक बॉलीवुड समाचार
    '83' के निर्माताओं ने सिनेमाघर मालिकों के सामने रखी शर्तें; क्या रिलीज हो पाएगी फिल्म? बॉलीवुड समाचार

    रश्मिका मंदाना

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    दीपिका और आलिया से तुलना पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? सेलिब्रिटी गॉसिप
    अल्लू अर्जुन ने शुरू की फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर अल्लू अर्जुन
    सिद्धार्थ और रश्मिका की फिल्म 'मिशन मजनू' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी सिद्धार्थ मल्होत्रा

    पुष्पा फिल्म

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने भारत में कमाए 250 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'पुष्पा' के दूसरे पार्ट की शूटिंग कब शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'पुष्पा' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई अपनी फीस? बॉलीवुड समाचार
    अमेजन प्राइम पर हिंदी में 'पुष्पा' कब रिलीज होगी? बॉलीवुड समाचार

    अल्लू अर्जुन

    'सर्कस' के मेकर्स पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म से गाना कॉपी करने का आरोप रणवीर सिंह
    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान पुष्पा फिल्म
    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा पुष्पा: द रूल
    अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी का फिल्मों में डेब्यू, 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी आरहा दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023