NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता
    मनोरंजन

    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता

    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 18, 2023, 04:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता
    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता

    अक्षय कुमार आने वाले दिनों में कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अब एक और सुपरहिट फिल्म उनके खाते से जुड़ गई है। वही फिल्म, जिसका इंतजार सिने प्रेमियों को बेसब्री से है। फिल्म का नाम है 'सिंघम अगेन', जिसमें अक्षय की मौजूदगी पर मोहर लग गई है। वह इस फिल्म में सूर्यवंशी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके जरिए उन्हें एक बार फिर निर्देशक रोहित शेट्टी का साथ मिला है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    वीर सूर्यवंशी का किरदार दोहराएंगे अक्षय

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम अगेन' में अक्षय और रणवीर सिंह दोनों की मौजूदगी की पुष्टि कर दी गई है। मार्वल यूनिवर्स की तरह जहां फिल्म में बाकी कलाकारों के कैमियो दिखाए गए हैं, वहीं अब 'सिंघम अगेन' में भी ऐसे ही कैमियो होंगे। रणवीर की 'सिम्बा' में जैसे अजय और अक्षय ने कैमियो किया, वैसे ही अक्षय की 'सूर्यवंशी' में रणवीर और अजय को देखा गया। अब अजय अभिनीत 'सिंघम अगेन' में अक्षय और रणवीर होंगे।

    2021 में रिलीज हुई थी 'सूर्यवंशी'

    'सूर्यवंशी' 2021 में आई थी। 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 300 करोड़ रुपये कमाए थे। यह रोहित के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी, जिसमें अक्षय उर्फ वीर सूर्यवंशी का स्वैग और एक्शन दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

    कॉप यूनिवर्स में दीपिका की एंट्री

    'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। अजय और दीपिका को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा। जहां अजय को 'बाजीराव सिंघम' के किरदार में देखने के लिए फैंस बेताब हैं, वहीं कॉप यूनिवर्स में पहली बार दीपिका को फीमेल कॉप के रूप में देखने के लिए भी दर्शक कम उत्साहित नहीं। वह फिल्म में लेडी सिंघम में अवतार में दिखेंगी। दीपिका पहली बार अजय के साथ काम करने वाली हैं। अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

    बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी है सिंघम

    'सिंघम अगेन' 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी इस फ्रेंचाइजी के निर्देशक हैं। इसकी पिछली दोनों फिल्में सफल रहीं। 2011 में 'सिंघम' दर्शकों के बीच आई थी और 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'सिंघम' में अजय के साथ काजल अग्रवाल तो 'सिंघम रिटर्न्स' में करीना कपूर नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर 'बाजीराव सिंघम' की भूमिका निभाई।

    अक्षय की आने वाली दूसरी फिल्में

    अक्षय चर्चित इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की बायोपिक 'कैप्सूल गिल' का हिस्सा हैं। गिल ने 1989 में अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला खदान के 65 मजदूरों की जान बचाई थी। वह 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' से मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें वह शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। अक्षय फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगे। वह फिल्म 'सेल्फी' में काम कर रहे हैं। सी शंकरन नायक की बायोपिक भी उनके खाते से जुड़ी है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नायर पेशे से मद्रास हाई कोर्ट में वकील और जज थे, जो हमेशा सच का साथ देते थे। 1897 में शंकरन इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े। वह सबसे कम उम्र के मलयाली कांग्रेस अध्यक्ष बने। उन्हें 1912 में अंग्रेजों ने नाइटहुड की उपाधि दी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सिंघम
    अक्षय कुमार
    अजय देवगन
    रोहित शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    गर्मियों में बालों को बाउंसी और सिल्की बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की देखभाल
    UGC NET: राजनीति विज्ञान से परीक्षा दे रहे छात्र ऐसे करें तैयारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    डेविड वार्नर हासिल कर सकते हैं भारत के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, केवल 10 रनों की जरूरत डेविड वार्नर
    इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे ये टिप्स इलेक्ट्रिक वाहन

    सिंघम

    अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' अगले साल सिनेमाघरों में देगी दस्तक  अजय देवगन
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज  अजय देवगन
    जन्मदिन विशेष: दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्मों की कतार, ये हैं आने वाली फिल्में पठान फिल्म
    अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' पर शुरू किया काम अजय देवगन

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर हादसा, किलेबंदी से 100 फीट नीचे गिरकर युवक घायल महेश मांजरेकर
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' सिनेमाघर छोड़ इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज  OTT प्लेटफॉर्म
    पीयूष मिश्रा हुए थे 7वीं कक्षा में यौन शोषण का शिकार, 50 साल बाद सुनाई आपबीती पीयूष मिश्रा
    बॉक्स ऑफिस: अक्षय-इमरान की 'सेल्फी' औंधे मुंह गिरी, 7 दिनों में किया महज इतना कारोबार इमरान हाशमी

    अजय देवगन

    'भोला' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन और तब्बू ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी  तब्बू
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण
    अजय देवगन की बेटी न्यासा ने पहना 1.75 लाख रुपये का लहंगा, देखिए तस्वीरें काजोल
    'भोला' की रिलीज से पहले देखें ओरिजनल फिल्म 'कैथी, इन OTT प्लेटफॉर्म पर है उपल्बध भोला फिल्म

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर जुहू में किया नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, देखिए तस्वीरें जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड की 'हिट मशीन' जन्मदिन विशेष
    उर्फी जावेद ने ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर, जानिए क्या है वजह उर्फी जावेद

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023