LOADING...
अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की कमाई जानिए, तीसरी वाली तो बुरी तरह पिटी
अजय देवगन की पिछली फिल्मों की कमाई जानिए (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की कमाई जानिए, तीसरी वाली तो बुरी तरह पिटी

Aug 01, 2025
07:03 am

क्या है खबर?

अभिनेता अजय देवगन साल 2012 में आई अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस कॉमेडी फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए हम आपको अजय की सिनेमाघरों में आईं पिछली 5 फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।

#1

'औरों में कहां दम था' 

शुरुआत करते हैं फिल्म 'औरों में कहां दम था' से, जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इसमें अजय की जोड़ी तब्बू के साथ बनी थी। जिमी शेरगिल और सई मांजरेकर ने भी इस फिल्म में अभिनय किया था। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 'औरों में कहां दम था' ने दुनियाभर में केवल 15.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

#2

'सिंघम अगेन' 

इस फेहरिस्त में दूसरा नाम फिल्म 'सिंघम अगेन' है। इसमें अजय के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर पाई। 350 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'सिंघम अगेन' ने दुनियाभर में 372.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

#3

'नाम' 

पिछले साल के अंत में अजय फिल्म 'नाम' लेकर आए थे। यह फिल्म अपने बनने के 10 साल बाद हुई थी। दरअसल, फिल्म की शूटिंग 2014 में पूरी हो गई थी, लेकिन निर्माता की मौत के चलते फिल्म 10 साल बाद रिलीज हुई। हालांकि, यह फिल्म कब आई और कब चली गई, किसी को पता भी नहीं चला। 'नाम' ने टिकट खिड़की पर सिर्फ 72 लाख रुपये कमाए थे। यह फिल्म अब तक किसी OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं आई है।

#4

'आजाद' 

अजय की फिल्म 'आजाद' को 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। खास बात यह है कि इस फिल्म से अजय के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड मे कदम रखा था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में केवल 8 करोड़ रुपये कमाए थे। 'आजाद' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

#5

'रेड 2'

पिछली बार अजय फिल्म 'रेड 2' में नजर आए थे, जो 1 मई, 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म का दर्शकों ने जमकर मनोरंजन किया। इसमें वाणी कपूर और रितेश देशमुख ने भी अहम भूमिका निभाई थी। राज कुमार गुप्ता इस फिल्म के निर्देशक हैं। 'रेड 2' ने दुनियाभर में 237 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपये लगे थे। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म देखी जा सकती है।