आदित्य पंचोली: खबरें

अभिनेता और निर्माता आदित्य पंचोली इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना सफर 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा' से की थी। उन्होंने शुरुआत में लीड एक्टर के तौर पर कई फिल्में की, लेकिन आदित्य को सफलता सिर्फ सपोर्टिंग और नेगेटिव किरदारों में ही हासिल हुई। अपने फिल्मी करियर में वह 'जादूगर', 'अव्वल नंबर', 'जंग', 'येस बॉस' और 'मुसाफिर' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। आदित्य अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड के झगड़ालू अभिनेताओं में से एक कहा जाता है। विवादों से उनका हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। आदित्य पर बलात्कार जैस संगीन आरोप भी लग चुके हैं।

09 Feb 2022

मुंबई

आदित्य पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज, प्रोड्यूसर ने लगाया मारपीट का आरोप

अभिनेता आदित्य पंचोली बॉलीवुड में कोई खास पहचान नहीं बना पाए हैं। इसके बावजूद वह हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं।