-
28 Feb 2019
#NationalScienceDay: आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, जानें
-
आज यानी कि 28 फरवरी को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विज्ञान ने हमारे दैनिक जीवन को काफी सरल बना दिया है।
विज्ञान की सहायता से ही हमनें कई नई तकनीकों की खोज की है। 28 फरवरी को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
आइए आपको बताते हैं कि 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' हर साल 28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है और इसे मनाने का कारण क्या है?
-
अविष्कार
इस दिन हुआ था रमन प्रभाव का आविष्कार
-
28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि यही वो दिन है जब 'रमन प्रभाव' का आविष्कार हुआ था।
देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन ने 'रमन प्रभाव' का आविष्कार 28 फरवरी, 1928 को किया था।
वैज्ञानिक सी वी रमन का पूरा नाम सर चंद्रशेखर वेंकटरमन है। इन्होंने भौतिकी (Physics) के गंभीर विषय में महत्वपूर्ण खोज की थी।
इस खोज के सम्मान में 1986 से हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
-
रमन प्रभाव
क्या है रमन प्रभाव
-
जब प्रकाश की किरणें पारदर्शी पदार्थ से गुजरती हैं, तो उनमें क्या बदलाव आता है, ये जानने के लिए ये खोज की गई थी।
रमन 1920 में जलयान से स्वदेश लौट रहे थे, तो उन्होंने भूमध्य सागर के जल में नीला व दूधियापन देखा।
फिर उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय पहुंचकर, पार्थिव वस्तुओं में प्रकाश के बिखरने का नियमित अध्ययन शुरू किया और लगभग सात वर्ष के बाद वे अपनी खोज पर पहुंचे, जो 'रामन प्रभाव' के नाम से विख्यात हुई।
-
जानकारी
नोबेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
-
सी वी रमन को 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह भौतिकी सत्र के लिए यह पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले वैज्ञानिक थे। इसके अलावा उन्हें 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।