NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 28 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: 28 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 28 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    February 28, 2019 | 08:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 28 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसको पढ़कर आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है। इतिहास पढ़ना जहां कुछ लोंगो को अच्छा लगता है, वहीं कुछ लोंगो के लिए वो जरूरी होता है। जो उम्मीदवार UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। पूरा इतिहास एक बार में पढ़ना मुश्किल है। इसलिए हम रोज एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन का इतिहास बताता है। आइए जानें 28 फरवरी का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    गोवा से पहला ईसाई मिशनरी 28 फरवरी, 1580 को अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया था। अमेरिका ने 28 फरवरी, 1847 को सैक्रामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया था। मिस्र ने ब्रिटेन से 28 फरवरी, 1922 को दोबारा आजादी प्राप्त की थी। कोलकाता का हावड़ा पुल (रविन्द्र सेतु) 28 फरवरी, 1943 को शुरू हुआ था। अमेरिका ने 28 फरवरी, 1975 को नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया था।

    'मिलियन डाॅलर बेबी' को मिले थे चार ऑस्कर पुरस्कार

    इराकी सुरक्षा बलों के सरेंडर के साथ 28 फरवरी, 1991 को खाड़ी युद्ध खत्‍म हुआ था। अमेरिका के कोलोराडो में 28 फरवरी, 1995 को डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू हुआ था। फिल्म 'मिलियन डाॅलर बेबी' को 28 फरवरी, 2005 को चार ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

    इनका होता है जन्मदिन

    हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं संपादक पंडित नरेंद्र शर्मा का जन्म 28 फरवरी, 1913 को हुआ था। अंग्रेजी संगीतकार ब्रायन जोन्स का जन्म 28 फरवरी, 1942 को हुआ था। भारतीय संगीतकार रवींद्र जैन का जन्म 28 फरवरी, 1944 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ दिग्विजय सिंह का जन्म 28 फरवरी, 1947 को हुआ था। जज और राजनीतिज्ञ विजय बहुगुणा का जन्म 28 फरवरी, 1947 को हुआ था। अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रुगमैन का जन्म 28 फरवरी, 1953 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    मेवाड़ के महाराजा राणा उदयसिंह II का निधन 28 फरवरी, 1572 को हुआ था। जर्मन राजनेता फ्रेडरिक एबर्ट का निधन 28 फरवरी, 1925 को हुआ था। कमला नेहरू का निधन 28 फरवरी, 1936 को स्विटजरलैंड में हुआ था। भारत के पहले राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का निधन 28 फरवरी, 1963 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ एहसान जाफरी का निधन 28 फरवरी, 2002 को हुआ था। प्रसिद्ध संगीतकार ओ पी नैय्यर का निधन 28 फरवरी, 2007 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    Indian Air Force Group X & Y: परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, करें डाउनलोड नौकरियां
    12वीं, स्नातक या की हो इंजीनियरिंग, भारतीय वायुसेना में इस तरह हो सकते हैं शामिल करियर
    NET June Exam 2019: अब गद्यांश पढ़ने के लिए नहीं करनी होगी स्क्रॉलिंग NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    Indian Navy Recruitment 2019: ट्रेड्समैन मेट के लिए निकली भर्तियां, जानें विवरण नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023