Indian Navy Admit Card 2019: SSR, MR, AA के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी
क्या है खबर?
जिन उम्मीदवारों ने Indian Navy SSR, MR, AA पदों के लिए आवेदन किया है, उनको एक भर्ती परीक्षा में शामिल होना होगा।
भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को अन्य किसी माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।
आइए जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
परीक्षा
23 फरवरी से शुरू है परीक्षा
उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती परीक्षा 23 फरवरी, 2019 से शुरू हो जाएगी और 28 फरवरी, 2019 तक चलेगी।
ये भर्ती परीक्षा कुल 3,400 पदों पर भर्ती के लिए कराई जा रही है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, वे आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी।
उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
क्या है परीक्षा पैटर्न
MR की परीक्षा दो भाषा हिंदी और अंग्रेजी में होगी। परीक्षा में उद्देश्य प्रकार (Objective type) प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में दो खंड होंगे। एक खण्ड विज्ञान और गणित का और दूसरा खण्ड सामान्य ज्ञान का होगा।
आपसे परीक्षा में 50 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए आपको 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
AA और SSR की परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए आपको 1 घंटे का समय मिलेगा।
एडमिट कार्ड
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
उसके बाद होम पेज पर आपको इसके लिए एक लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नई विंड़ों खुलकर आएगी।
उसमें मांगे गए विवरण जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड होगा।
उसे देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके रख लें।
जानकारी
यहां से करें डाउनलोड
उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।