Page Loader
आज का इतिहास: क्या है 20 फरवरी का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या है 20 फरवरी का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 20, 2019
10:22 am

क्या है खबर?

UPSC एक ऐसी परीक्षा है, जिसको पास करने का सपना कई युवा देखते हैं, लेकिन इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इतिहास की समझ उन लोगों को भी होनी चाहिए जो सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लेकर आते हैं जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए 20 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं, पुण्यतिथि आदि के बारे में जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

ऑस्ट्रिया को 20 फरवरी, 1811 को दिवालिया घोषित किया गया था। कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर 20 फरवरी, 1835 को खुला था। लाहौर पर अंग्रेजों ने 20 फरवरी, 1846 को कब्जा किया था। बिहार, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में 20 फरवरी, 1982 को कन्हार नदी जल पर समझौता हुआ था। कैरोलाइन मिकेल्सन 20 फरवरी, 1935 को अंटार्कटिका पहुँचने वाली पहली महिला बनीं थीं। हिमाचल प्रदेश को 20 फरवरी, 1986 को भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया था।

जानकारी

अटल बिहारी ने की पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा

क्लीमेंट एटली ने 20 फरवरी, 1947 को भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की थी। नासा द्वारा 20 फरवरी, 1965 को प्रक्षेपित रेंजर 8 चांद पर उतरा था। अटल बिहारी वाजपेयी ने 20 फरवरी, 1999 में पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की थी।

जन्मदिवस

इन लोगों का हुआ था जन्म

भारतीय राजनीतिज्ञ रामकृष्ण रंगा राव का जन्म 20 फरवरी, 1901 को हुआ था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का जन्म 20 फरवरी, 1909 को हुआ था। ब्रिटिश राजनेता गॉर्डन ब्राउन का जन्म 20 फरवरी, 1951 को हुआ था। भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म 20 फरवरी, 1956 को हुआ था। अमेरिकी सेवानिवृत्त पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी चार्ल्स बार्क्ले का जन्म 20 फरवरी, 1963 को हुआ था। क्रिकेटर रोहन गावस्कर का जन्म 20 फरवरी, 1976 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन 20 फरवरी, 1950 को हुआ था। हिन्दी के प्रसिद्ध कवि भवानी प्रसाद मिश्र का निधन 20 फरवरी, 1985 को हुआ था। एच एस भटवडेकर का निधन 20 फरवरी, 1958 को हुआ था। ये भारत में फिल्म (Motion Picture) बनाने वाले पहले भारतीय थे। अमेरिकी पत्रकार हंटर एस थॉम्पसन का निधन 20 फरवरी, 2005 को हुआ था। संयुक्त राज्य की सेना के पूर्व जनरल अलेक्जेंडर हेग का निधन 20 फरवरी, 2010 को हुआ था।