NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / इन टिप्स को अपनाकर इंटरव्यू में दें अपना इंट्रोडक्शन, नहीं होंगे रिजेक्ट
    अगली खबर
    इन टिप्स को अपनाकर इंटरव्यू में दें अपना इंट्रोडक्शन, नहीं होंगे रिजेक्ट

    इन टिप्स को अपनाकर इंटरव्यू में दें अपना इंट्रोडक्शन, नहीं होंगे रिजेक्ट

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 04, 2020
    07:52 am

    क्या है खबर?

    अच्छी नौकरी के लिए आपको विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया पास करनी होती है। जिसमें से एक सबसे महत्वपूर्ण चरण पर्सनल इंटरव्यू (PI) होता है।

    सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी आपको इस चरण से गुजरना होता है।

    इंटरव्यू के लिए लोग काफी तैयारी करके जाते हैं, लेकिन वे एक आम और बहुत महत्वपूर्ण चीज इंट्रोडक्शन के लिए तैयारी नहीं करते हैं।

    आइए जानें कैसे दें एक अच्छा इंट्रोडक्शन।

    #1

    सबसे पहले कंपनी और प्रोफाइल के बारे में रिसर्च करें

    इंटरव्यू के लिए जाने से पहले आपको सबसे पहले कंपनी के बारे में और प्रोफाइल के बारे में रिसर्च करनी चाहिए।

    इससे आपको पता चलेगा कि आप किस कंपनी के लिए और किस प्रोफाइल के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं।

    उसके बाद ही एक ऐसा इंट्रोडक्शन तैयार करें, जो उनकी कंपनी और उस प्रोफाइल के लिए बिल्कुल सही हो।

    जी हां, आपको अपना इंट्रोडक्शन कंपनी और अपनी प्रोफाइल के अनुसार देना चाहिए। इससे अच्छा प्रभाव पड़ता है।

    #2

    अपनी रुचियों के बारे में ध्यान से बताएं

    आपको एक अच्छा इंट्रोडक्शन बनाते समय अपनी रुचियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

    आपको ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि आपकी रुचि को लेकर आगे आप से सवाल किए जा सकेत हैं तो ऐसी कोई रुचि नहीं बताएं, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं हो और आप आगे इंटरव्यू में उससे संबंधित सवालों के आंसर आप नहीं दें पाएं।

    साथ ही आपको उन चीजों में अपनी रुचि बतानी चाहिए, जो उस कंपनी और प्रोफाइल के लिए बिल्कुल सही है।

    #3

    अपनी शैक्षिक उपलब्धियां जरुर बताएं

    इंट्रोडक्शन देते समय आप अपनी शैक्षिक योग्यता बताते हैं और साथ ही अगर आप ने पहले नौकरी की हुई है तो उसका अनुभव बताते हैं। लेकिन कई लोग अपनी उपलब्धियां नहीं बताते हैं।

    ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी गलती होती है आपको अपनी उपलब्धियां जरुर बतानी चाहिए। अगर आप ने अपने कॉलेज में किसी प्रतियोगिता में कोई इनाम जीता है या आप अपने क्लास में टॉपर थे तो ये भी बताएं।

    इससे सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

    #4

    आप जिस भाषा में अच्छे हों उस में ही इंटरव्यू

    आज कल अंग्रेजी बोलना बहुत जरुरी हो गया है। सबको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। वहीं अंग्रेजी बोलने वाले को आसानी से नौकरी मिल जाती है। इसलिए लोग इंटरव्यू में अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करते हैं।

    अगर आप अंग्रेजी में अच्छे नहीं हैं तो उस भाषा में अपना इंट्रोडक्शन दें, जिसमें आप आसानी से बोल पाएं।

    कई बार अंग्रेजी बोलने के चक्कर में आप अच्छी तरह बोल नहीं पाते हैं और आपका इंटरव्यू खराब हो जाता है।

    जानकारी

    अपने भविष्य के बारे में सोचकर बोलें

    कई बार इंट्रोडक्शन में लोग भविष्य में क्या करना चाहते हैं, ये बोलते हैं। ये अच्छा है, लेकिन आपको इसके बारे में ध्यान से बोलना चाहिए। आपको वही बोलना चाहिए जो उस प्रोफाइल से संबंधित हो। इससे उनको लगेगा कि आपकी इसमें रुचि हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    BHEL Recruitment 2020: इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा वालों के लिए निकली भर्ती मध्य प्रदेश
    NEET 2020: स्थगित हुई परीक्षा के कारण छात्रों को मिला अधिक समय, अब ऐसे करें तैयारी NEET
    अगर लिखना है पसंद तो घर रहकर इन क्षेत्रों में बनाएं करियर करियर
    NATA 2020 हुई स्थगित, अब ऐसे करें परीक्षा की तैयारी परीक्षा तैयारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025