NTSE 2020 में अच्छा स्कोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी काफी मदद

10वीं में पढ़ने वाले विभिन्न राज्यों के छात्र राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में शामिल हो सकते हैं। इसके तहत छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। NTSE दो चरणों में होगा। स्टेज-I का आयोजन 02, 03 और 17 नवंबर, 2019 को किया जाएगा। स्टेज-II का आयोजन 10 मई, 2020 को किया जाएगा। ये एक कठिन स्तर की परीक्षा होती है। इसको पास करने के लिए उम्मीदवारों के पास एक सही तैयारी का होना जरुरी है। आइए जानें कैसे करें तैयारी।
NTSE का आयोजन नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा किया जाता है। ये उन प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने के लिए आयोजित की जाती है, जो साइंस और सोशल साइंस स्ट्रीम में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। दोनों चरणों में छात्रों का मूल्यांकन मेंटल एबिलिटी (MAT) और स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) के आधार पर होता है। इसके लिए 10वीं के छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
SAT में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसमें मिलान करने वाले प्रश्न, अनुक्रम, सही और गलत बयान आदि प्रकार के प्रश्न हो सकते हैं। यह उम्मीदवारों की रीजनिंग एबिलिटी और लॉजिकल थिंकिंग का आकलन करने के लिए होता है। वहीं अगर हम MAT की बात करें, तो इसमें एनालॉग्स, वर्गीकरण, सीरीज, पैटर्न धारणा, छिपे हुए आंकड़े, कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लॉक असेंबली, समस्या-समाधान आदि के बारे में विभिन्न प्रश्न होते हैं।
अपनी ताकत और कमजोरियों को जानना जरुरी है। यदि आप गणित और साइंस में अच्छे हैं, लेकिन भाषाओं में औसत और सोशल साइंस में कमजोर हैं, तो आप अपनी कमजोरियों को समझकर उन पर काम करके अच्छा स्कोर कर सकते हैं। NTSE की तैयारी के लिए 9वीं और 10वीं की NCERT किताबों से पढ़ाई करें। बायोलॉजी के कुछ कॉन्सेप्ट के लिए NCERT 11वीं किताब पढ़ें। NTSE के लिए सोशल साइंस की NCERT किताबों से पढ़ना जरुरी है।
एक ऑल इंडिया लेवल की टेस्ट सीरीज में शामिल हों। इससे आपको दूसरों के संबंध में अपने प्रदर्शन का आकलन करने और कमजोरियों को दूर करने के लिए स्ट्रेटजी बनाने में मदद मिलेगी। खामियों को ठीक करने के लिए सभी मॉक टेस्ट विश्लेषण में भाग लें। इसके साथ ही पिछले साल के प्रश्न पत्र जरुर हल करें। इससे आपको प्रश्नों का प्रकार, परीक्षा का कॉन्सेप्ट आदि का पता चलेगा और आप समय को मैनेज करना भी सीख लेंगे।
NCERT किताबों के अलावा छात्र रेफरेंस किताबों से भी पढ़ाई कर सकते हैं। आरएस अग्रवाल की हैंडबुक MAT परीक्षा की तैयारी के लिए काफी उपयोगी है। मोक्स के लिए आप अरिहंत और टाटा मैकग्रा-हिल किताबों से पढ़ाई कर सकते हैं।