NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जानें अब क्या कर रहें पिछले कुछ सालों के GATE टॉपर
    अगली खबर
    जानें अब क्या कर रहें पिछले कुछ सालों के GATE टॉपर

    जानें अब क्या कर रहें पिछले कुछ सालों के GATE टॉपर

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 01, 2019
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) देश की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है।

    यह IITs और NITs सहित अन्य टॉप संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। PSUs भर्ती के लिए भी GATE स्कोर का उपयोग किया जाता है।

    GATE को पास करना आसान नहीं है। हमने इस लेख में कुछ ऐसे उम्मीदवारों के बारे में बताया है, जिन्होंने न सिर्फ इस परीक्षा को पास किया बल्कि टॉप भी किया है।

    #1

    आसिफ हसन ने पहले प्रयास में ही किया टॉप

    आसिफ हसन ने अपने पहले ही प्रयास में GATE 2017 में टॉप किया था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 992/1000 के स्कोर के साथ अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की थी।

    मुंबई के सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में B.Tech के फाइनल ईयर में ही उन्होंने GATE की परीक्षा दी थी।

    GATE को पास करने के बाद उन्होंने PSU में करियर बनाने का विकल्प चुना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में अधिकारी (इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स) के रूप में शामिल हुए।

    #2

    अनुपम सामंतराय हैं 2016 को टॉपर

    अनुपम सामंतराय 2016 में आयोजित GATE परीक्षा के टॉपर्स में से एक थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में AIR-1 हासिल की थी।

    उन्होंने राउरकेला के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में B.Tech (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के अंतिम वर्ष में GATE परीक्षा दी थी।

    GATE पास करने के बाद कई PSU से ऑफर आने के बाद अनुपम ने एक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में जाने का विकल्प चुना।

    #3

    2015 के टॉपर कर रहे हैं ये

    कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के लिए रविशंकर मिश्रा ने GATE-2015 में AIR-1 हासिल की थी।

    उन्होंने IIT कानपुर से 2014 बैच में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक की थी।

    GATE क्लियर करने के बाद उन्होंने IIT बॉम्बे में पोस्ट ग्रेजुएशन करने का विकल्प चुना। उन्होंने 2017 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

    इसके बाद में उन्होंने Microsoft के साथ काम किया और फिर अमेजन में एक अप्लाइड साइंटिस्ट पद पर नियुक्त हुए।

    #4

    अंकित गोयल बने कई बार टॉपर

    अंकित गोयल ने 2014 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में GATE में टॉप किया था।

    2013 में IIT इंदौर से B.Tech पूरा करने के बाद उन्होंने क्वालकॉम के साथ काम किया और तभी GATE की परीक्षा दी।

    पोस्टग्रेजुएशन या PSU करियर के विकल्प चुनने के बजाय, उन्होंने 2014 में GATE कोचिंग इंस्टीट्यूट Kreatryx की स्थापना की।

    विशेष रूप से उन्होंने 2018 में दूसरी बार गेट AIR-1 प्राप्त किया। इससे पहले उन्होंने GATE-2013 में AIR-8 हासिल किया था।

    #5

    विनोद कुमार हैं सिस्टम डिज़ाइन इंजीनियर

    विनोद कुमार दतुसलिया GATE-2013 के टॉपर्स में से एक थे। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में AIR-1 हासिल की थी।

    उन्होंने 2009 में जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता से मरीन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) की डिग्री हासिल करने के बाद GATE दिया।

    उन्होंने GATE को क्लियर करने के बाद एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु में प्रेवश लिया। इसके बाद वे GE पावर में थर्मल बने।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    UPSSSC Recruitment 2019: 900 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    CISF Recruitment: 10वीं पास वालों के लिए कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    इस राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मोबाइल फोन दे रही है सरकार पंजाब
    HP TET 2019: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कब आयोजित होगी परीक्षा हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025