NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / नौकरी के लिए रिज्यूमे बनाते समय ये गलतियां करने से बचें, आसानी से होगा सिलेक्शन
    अगली खबर
    नौकरी के लिए रिज्यूमे बनाते समय ये गलतियां करने से बचें, आसानी से होगा सिलेक्शन

    नौकरी के लिए रिज्यूमे बनाते समय ये गलतियां करने से बचें, आसानी से होगा सिलेक्शन

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 25, 2020
    07:35 am

    क्या है खबर?

    किसी भी नौकरी के लिए जाने से पहले उन तक आपकी खबर आपका रिज्यूमे पहुंचाता है, इसलिए रिज्यूमे का अच्छा होना जरुरी है।

    कई बार आप रिज्यूमे में कुछ भी लिखकर भेज देते हैं। ऐसा करना सबसे बड़ी गलती होती है। आपको आपके रिज्यूमे के कारण सिलेक्ट नहीं किया जाता है।

    रिज्यूमे बनाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए हमने यहां आपके द्वारा रिज्यूमे में होने वाली गलतियां बताई हैं, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए।

    #1

    बहुत बड़ा रिज्यूमे बनाना

    कई लोगों को लगता है कि वे रिज्यूमे में अपने बारे में सब कुछ लिख दें। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि रिज्यूमे जितना बड़ा होता है, उतना ही अच्छा होता है।

    ऐसा मानना आपकी सबसे बड़ी गलती होती है। छोटा रिज्युमे ही सामने वाले आपके बारे में सब कुछ बता सकता है। बड़ा रिज्यूमे लोगों को पढ़ने में भी अच्छा नहीं लगता है।

    साथ ही रिज्यूमे बड़ा होने पर आप कई अनआवश्यक बातें भी लिख देते हैं।

    #2

    सॉफ्ट स्किल के बारे में बताना

    आपको अपने रिज्यूमे में सॉफ्ट स्किल के बारे में नहीं बताना चाहिए। जैसे कि कई लोग अपने धैर्य आदि के बारे में रिज्यूमे में बताते हैं।

    कई कंपनियां एप्लिकेंट ट्रेकिंग सिस्टम का उपयोग करके आपके रिज्यूमे में जरूरी स्किल देखने के बाद ही आपको शॉर्टलिस्ट करती हैं।

    इसलिए ज्यादा से ज्यादा उन स्किल्स के बारे में बताएं जो उस प्रोफाइल के लिए जरुरी है या उन्होंने मांगी हैं।

    #3

    ज्यादा पर्सनल डिटेल्स देना

    लोगों द्वारा रिज्यूमे में की गई गलतियों में सबसे बड़ी गलती है कि वे रिज्यूमे में पर्सनल डिटेल्स अधिक लिख देते हैं।

    पहले आपको रिज्यूमे में अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे शादीशुदा हैं या नहीं, आपकी नागरिकता किस देश की है आदि लिखने को कहा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

    अब किसी को भी इस आधार पर नौकरी नहीं दी जाती है, इसलिए आपको रिज्यूमे में अपनी पर्सनल डिटेल्स ज्यादा नहीं लिखनी चाहिए।

    #4

    पिछली कंपनी के बारे में ज्यादा बातें बताना

    कई लोग रिज्यूमे में अपनी पिछली कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी देते हैं, ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी गलती होती है। आपको अपनी पिछला कंपनी के बारे में ज्यादा नहीं बताना चाहिए। आपको सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बताना चाहिए।

    आप वहां क्या काम करते थे, आपको क्या-क्या उपलब्धियां मिली सिर्फ इसके बारे में बताएं। कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी रिज्यूमे में नहीं लिखें।

    जानकारी

    बढ़ा-चढ़ा कर लिखना

    कई लोग रिज्यूमे में काफी बढ़ा-चढ़ा कर लिख देते हैं। जिससे इंटरव्यू के समय उन्हें काफी परेशानी होती है। रिज्यूमे में जितना हो सके जरुरी चीजें ही लिखें। आपको जो भी आता है वहीं लिखें। अन्य स्किल्स के बारे में नहीं बताएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन

    शिक्षा

    ONGC सहित विभिन्न जगहों पर चल रही आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण नौकरियां
    लॉकडाउन: इस बार शैक्षणिक सत्र होगा छोटा, पाठ्यक्रम कम करने की भी हो रही तैयारी रमेश पोखरियाल
    ये ऑडियो बुक ऐप हैं बच्चों के लिए काफी उपयोगी, सुन सकते हैं पसंदीदा कहानियां करियर
    DTU Admission 2020: BTech और MBA सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करें आवेदन कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025