NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ये ऑडियो बुक ऐप हैं बच्चों के लिए काफी उपयोगी, सुन सकते हैं पसंदीदा कहानियां
    अगली खबर
    ये ऑडियो बुक ऐप हैं बच्चों के लिए काफी उपयोगी, सुन सकते हैं पसंदीदा कहानियां

    ये ऑडियो बुक ऐप हैं बच्चों के लिए काफी उपयोगी, सुन सकते हैं पसंदीदा कहानियां

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 19, 2020
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। सभी बच्चे अपने घर पर हैं। जिस कारण वे बोर भी हो गए हैं।

    घर पर रहने से बच्चों में तनाव आना भी आम बात है। बच्चों को तनाव से दूर करने के लिए अभिभावक उन्हें नई चीजें सिखाने की कोशिश कर रहें हैं।

    अभिभावकों की मदद करने के लिए यहां ऐसी ऑडियो बुक ऐप बताईं गई हैं, जिससे बच्चे अपनी मनपसंद कहानियां सुन सकते हैं।

    #1

    Voot Kids है काफी उपयोगी

    Voot Kids में कराडी टेल्स, जातक टेल्स और सोनी म्यूजिक के कई लोकप्रिय ऑडियो बुक्स हैं।

    इनमें सोहा अली खान और विद्या बालन आदि जैसी मशहूर हस्तियां की आवाज में आपके बच्चों को किताबें सुनने को मिलेंगी।

    साथ ही ऐप के ऑडियो सेक्शन को मोटू-पतलू और शिवा जैसे लोकप्रिय किरदारों के ऑडियो ओरिजनल भी उपलब्ध हैं।

    इससे बच्चों को उनकी काल्पनिक दुनिया देखने में मदद मिलेगी।

    #2

    Audible पर उपलब्ध हैं कहानियों की सारीज

    Audible आपके बच्चों के विचारों को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए परियों की कहानियों के साथ-साथ क्लासिक बच्चों की कहानियों की एक सीरीज लाती है।

    इस पर बच्चों की लोकप्रिय कहानियां जैसे द थ्री बीयर्स, द फ्रॉग प्रिंस, द वुल्फ और फॉक्स आदि उपलब्ध हैं।

    इसमें बच्चों के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों की एक सीरीज भी है।

    इन कहानियों को सुनकर उनका मन भी अच्छा होगा और इससे रात को सोने में भी उनकी मदद मिलेगी।

    जानकारी

    Google Play books से कर सकते हैं पढ़ाई

    Google Play books से आपके बच्चों को कहानी सुनने के साथ-साथ पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। इससे बच्चे के विकास के लिए ऑडियो बुक्स का उपयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से आपका बच्चा कहीं भी कभी भी कहानियां सुन सकता है।

    #4

    Amazon Kindle है काफी लोकप्रिय

    वैसे तो Amazon Kindle पढ़ने के लिए एक ऐप है, लेकिन इस पर बच्चों के लिए कई तरह के ऑडियो बुक भी हैं।

    बच्चे आसानी से एक ही स्थान पर अपनी पसंदीदा कहानियों को आसानी से पढ़ भी सकते हैं और सुन भी सकते हैं।

    इस पर मोरल स्टोरी, माइथोलॉजिकल स्टोरी, फिक्शन स्टोरी, स्पूकी स्टोरी की एक सीरीज भी उपलब्ध है।

    इससे बच्चों की पढ़ने और सुनने की स्किल में भी सुधार होगा।

    जानकारी

    Spotify Kids भी है काफी उपयोगी

    म्यूजिक ऐप Spotify ने हाल ही में Spotify Kids लॉन्च की थी। इस पर कई ऑडियो बुक के साथ चुटकुले और पहेलियां आदि भी उपलब्ध हैं। इससे बच्चे घर पर रहकर बोर भी नहीं होंगे और उन्हें अपनी पसंदीदा कहानियां भी सुनने को मिलेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    शिक्षा

    क्या है SBI PO और IBPS PO के बीच अंतर? परीक्षा पैटर्न समेत जानें सबकुछ नौकरियां
    ISRO और AIIMS सहित विभिन्न भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण ISRO
    ये ऑनलाइन कोर्स करके करें NDA 2020 परीक्षा की तैयारी, आज ही करें आवेदन परीक्षा तैयारी
    CBSE: अगले सत्र से परीक्षा पैटर्न में होगा बदलाव, आएंगे इस प्रकार के प्रश्न CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025