NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अब एक ही संस्थान करेगी सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड का संचालन, सरल होगी परीक्षाएं
    अब एक ही संस्थान करेगी सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड का संचालन, सरल होगी परीक्षाएं
    करियर

    अब एक ही संस्थान करेगी सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड का संचालन, सरल होगी परीक्षाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    October 30, 2019 | 03:49 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अब एक ही संस्थान करेगी सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड का संचालन, सरल होगी परीक्षाएं

    राज्य बोर्ड से पढ़ाई करने वालो छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अलावा किसी भी अन्य राज्य बोर्ड में केंद्र का कोई हस्तक्षेप नहीं है। राज्य बोर्ड को संबंधित सरकार ही नियंत्रित करते हैं, लेकिन हाल ही में एक खबर आई है, जिसके अनुसार आगे के समय में सभी अलग-अलग राज्य शिक्षा बोर्ड को एक ही संस्था नियंत्रित करेगी। आइए जानें क्या है पूरी खबर।

    MHRD के तहत काम करेगी संस्था

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड का संचालन करने के लिए बनाई जाने वाली संस्था मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के तहत काम करेगी। इसके साथ ही बता दें कि इस प्रस्ताव को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ड्राफ्ट में रखा गया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के ड्राफ्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा मंत्री के अधीन काम करने वाली एक नियामक संस्था बनाई जाएगी।

    क्या काम होगा इस संस्था का?

    संस्था का काम सभी बोर्ड के मूल्यांकन और कॉपी जांचने के नियमों को एक जैसा बनाने का होगा। साथ ही उन्हें ये देखना होगा कि मूल्यांकन का पैटर्न आज के समय के अनुसार छात्रों के स्किल की जरुरतों को पूरा कर रहा है या नहीं।

    केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर होगा लागू

    इस संस्था को ये भी देखना होगा कि सभी बोर्ड शिक्षा नीति के उद्देश्य और प्रावधान को पूरा कर रहे हों। अधिकारियों का कहना है कि MHRD ने नई शिक्षा नीति के प्रस्ताव को अंतिम रुप दे दिया है। अब केंद्रीय मंत्रालय के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके लागू होने से बोर्ड परीक्षाएं आसान हो जाएंगी।

    इनकी अध्यक्षता में तैयार किया गया था ड्राफ्ट

    नई शिक्षा नीति का ड्राफ्ट पूर्व इसरो प्रमुख के कस्तुरीरंगन की अध्यक्षता में तैयार किया गया है। सन 1986 में बनी शिक्षा नीति अभी देश में लागू है। शिक्षा नीति में अंतिम बार सन 1992 में संशोधन किए गए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    CBSE
    शिक्षा

    CBSE

    CBSE Board Exam: बोर्ड ने जारी किया सिलेबस, कहा- इसके अनुसार होंगी परीक्षा शिक्षा
    CBSE 12th Board Exam 2020: बायोलॉजी का सैंपल पेपर हुआ जारी, जानें मार्किंग स्कीम शिक्षा
    CBSE 10th Board Exam: साइंस के पेपर में पूछे जाएंगे इतने प्रश्न, जानें परीक्षा पैटर्न शिक्षा
    CBSE: बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को सुधारने के लिए छात्रों की लगेगी एक्सट्रा क्लास शिक्षा

    शिक्षा

    12वीं पास वालों के लिए निकली कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    UP Board: अब ऑनलाइन करें मार्कशीट में सुधार, ये है अंतिम तिथि उत्तर प्रदेश
    UPSC CDS-I Recruitment 2020: जारी हुई परीक्षा की तिथि, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन नौकरियां
    आज का इतिहास: जानें 30 अक्टूबर का इतिहास, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023