अच्छी प्रेजेंटेशन बनाने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान, भविष्य में मिलेगी मदद
क्या है खबर?
ऑफिस में काम करने वालों के साथ-साथ कॉलेज और स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी प्रेजेंटेशन देनी पड़ती है।
एक अच्छी प्रेजेंटेशन तैयार करने के बाद ही आप उसे शानदार तरीक से पास कर सकते हैं.
आपकी प्रेजेंटेशन जितनी अच्छी बनी होगी, उसे प्रेजेंट करने में आपको उतनी ही आसानी होगी।
माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट की मदद से आप प्रेजेंटेशन तो बना सकते हैं, लेकिन एक अच्छी प्रेजेंटेशन बनाने के लिए आपको यहां बताई गईं बातों का ध्यान रखें।
#1
सरल प्रेजेंटेशन बनाएं
प्रेजेंटेशन बनाने से पहले अपने टॉपिक पर अधिक से अधिक रिसर्च कर टॉपिक के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें।
हमेशा याद रखें एक ऐसी प्रेजेंटेशन बनाएं, जो आपको और सामने वाले दोनों को आसानी से समझ आए।
रिसर्च करने से आपको प्रेजेंटेशन बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। इसमें सरल से सरल शब्दों का उपयोग करें। जिससे आपको समझाते समय आसानी होगी ।
इसके साथ ही आपको सभी चीजें आसानी से याद भी रहेंगी।
#2
ज्यादा बड़ी प्रेजेंटेशन नहीं बनाएं
कई लोगों को लगता है कि प्रेजेंटेशन जितनी बड़ी होगी, उतनी ही अच्छी होगी । ऐसा मानना बिल्कुल गलत है।
एक प्रेजेंटेशन में 10 स्लाइड्स से अधिक नहीं होनी चाहिए, 30 से कम फोंट साइज की उपयोग करना चाहिए और हमेशा बुलेट पॉइंट में लिखना चाहिए।
आपको बस अपने टॉपिक से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें ही प्रेजेंटेशन में लिखनी चाहिए।
ज्यादा बडी प्रेजेंटेशन देने में भी आपको परेशानी होगी, इसलिए छोटी और अच्छी प्रेजेंटेशन बनाएं।
जानकारी
सही फॉर्मेट चुनें
जब आप ये तय कर लेते हैं कि आपको प्रेजेंटेशन में क्या लिखना है। उसके बाद आपको एक सही फॉर्मेट पर ध्यान देना चाहिए। फॉर्मेट हमेशा सादा और अच्छा रखें। एक फॉर्मेट चुनें और उसी के अनुसार पूरी प्रेजेंटेशन बनाएं।
#4
अच्छी फोटो और ग्राफिक का उपयोग करें
प्रेजेंटेशन को अच्छा बनाने के लिए आपको उसमें अच्छी फोटो और ग्राफिक्स का उपयोग करना चाहिए।
आप अपने टॉपिक से संबंधित फोटो लगा सकते हैं। साथ ही ग्राफिक्स का उपयोग करके अपनी प्रेजेंटेशन को और भी प्रभावी बना सकते हैं।
आप ग्राफ या फ्लो चार्ट का उपयोग भी कर सकते हैं। इन सभी चीजों से प्रेजेंटेशन देने में भी आसानी होती है और यह देखने में भी अच्छी लगती है।
जानकारी
ऑडियो और वीडियो का भी कर सकते हैं उपयोग
अगर आप किसी ऐसे टॉपिक पर प्रेजेंटेशन दे रहे हैं, जिसमें उससे संबंधिति वीडियो और ऑडियो लगा सकते हैं तो जरूर लगाएं। इससे लोगों को आपके टॉपिक के बारे में अधिक जानकारी भी मिलेगी और आपको भी बीच में समय मिल जाएगा।