
12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों तक के लिए निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन
क्या है खबर?
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, जनजातीय मामलों के मंत्रालय और कर्नाटक राज्य पुलिस ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
इन भर्तियों के लिए 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले तक आवेदन करने के योग्य हैं।
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले इस लेख से एक नहीं बल्कि कई भर्तियों के बारे में पूरी जानकारी जैसे आवेदन तिथि और पात्रता आदि प्राप्त कर सकते हैं।
#1
सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 19 मई, 2020 को किया जाएगा।
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
बता दें कि उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
भर्ती की अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
#2
ग्रेजुएशन वालों के लिए यहां निकली भर्ती
राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ ने लॉअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और सिस्टम एनालिस्ट आदि के पदों पर भर्ती निकाली है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई, 2020 तक चलेगी। मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन करने वाले इन पदों के लिए आवेदन करने योग्य हैं। साथ ही उम्मीदवार की आयु 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर होगा।
इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
#3
12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन वाले इन पदों के लिए करें आवेदन
जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने उपायुक्त, सहायक आयुक्त, निजी सचिव, कार्यालय अधीक्षक और आशुलिपिक आदि पदों पर भर्ती निकाली है।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05-31 मई, 2020 तक चलेगी।
सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।
उम्मीदवारों का चयन सिर्फ साक्षात्कार के आधार पर होगा।
भर्ती की अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
#4
पुलिस भर्ती के लिए करें आवेदन
कर्नाटक राज्य पुलिस ने स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल और बैंड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई, 2020 से 15 जून, 2020 तक चलेगी। अभी इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। नोटिस जारी करके भर्ती की जानकारी दी गई है।
पात्रता आदि के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।
नोटिस देखने के लिए यहां टैप करें।