NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद आयुर्वेद में ऐसे बनाएं करियर, करें ये कोर्स
    12वीं के बाद आयुर्वेद में ऐसे बनाएं करियर, करें ये कोर्स
    करियर

    12वीं के बाद आयुर्वेद में ऐसे बनाएं करियर, करें ये कोर्स

    लेखन मोना दीक्षित
    September 01, 2019 | 12:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    12वीं के बाद आयुर्वेद में ऐसे बनाएं करियर, करें ये कोर्स

    12वीं करने के बाद ज्यादातर छात्र एक ऐसा करियर विकल्प चुुना चाहते हैं, जिसमें वे एक अच्छा भविष्य बना सकें। 12वीं (बायोलॉजी) से करने बाद छात्रों के बीच MBBS करना काफी लोकप्रिय है, लेकिन सभी छात्र MBBS नहीं कर सकते हैं। MBBS के अलावा छात्रों के पास आयुर्वेद में करियर बनाना भी एक अच्छा विकल्प है। आज के इस लेख में हम छात्रों को बताएंगे कि 12वीं के बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर कैसे बने।

    क्या है आयुर्वेद?

    जड़ी बूटियों के उपचारात्मक गुणों पर आयुर्वेद चिकित्सा आधारित होता है। आयुर्वेद उपचार करने का एक तरीका है, जो बीमारियों के लिए प्राकृतिक उपचार से प्रेरित है। आज के समय में आयुर्वेद ने अपना एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। आयुर्वेद दुनिया की प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। इसकी मदद न केवल इलाज करने में ली जाती है बल्कि ये बीमारियों की पुनरावृत्ति को भी रोक रहा है। आयुर्वेदिक डॉक्टरों को आयुर्वेद के लिए जाना जाता हैं।

    12वीं के बाद करें ये

    आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने के लिए 12वीं पास करने के बाद आप बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) कर सकते हैं। BAMS मेडिकल क्षेत्र में एक एकीकृत डिग्री है। यह डिग्री कार्यक्रम उन छात्रों के लिए हैं, जो आधुनिक दवाओं और पारंपरिक आयुर्वेद का अध्ययन करना चाहते हैं। BAMS स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम है। यह प्रोग्राम साढ़े पांच साल का है। जिसमें साढ़े चार साल का शैक्षणिक सत्र और लाइव प्रैक्टिकल के साथ एक साल की इंटर्नशिप होगी।

    प्रवेश के लिए दे सकते हैं ये परीक्षा

    BAMS करने के लिए छात्र फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं करने के बाद NEET परीक्षा भी दे सकते हैं। इसके साथ ही वे स्टेट लेवल की और अन्य परीक्षा जैसे OJEE, KEAM, CGET, BVP CET, IPU CET भी दे सकते हैं।

    BAMS करने के बाद इन पदों पर करेंगे काम

    BAMS करने के बाद आपके सामने नौकरी के कई अवसर उपलब्ध हैं। वे अपना क्लिनिक शुरू कर सकते हैं और निजी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। कोई भी प्राइवेट या सरकारी अस्पतालों में भी स्नातक करने के बाद शामिल हो सकता हैं। BAMS के बाद आप लेक्चरर, वैज्ञानिक, थेरेपिस्ट, बिजनेस डेवलेपमेंट ऑफिसर, सेल्स प्रतिनिधि, प्रोडक्ट मैनेजर, फार्मेसिस्ट, आयुर्वेदिक मेडिकल आदि के पद पर काम कर सकते हैं।

    इन कॉलेजों से करें BAMS

    किसी भी क्षेत्र में अच्छा करियर बनाने के लिए जरुरी है कि आप एक अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करें। BAMS करने के लिए आप इन टॉप कॉलेज चिकित्सा विज्ञान के संस्थान (IMS), राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलौर, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जुपिटर आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान नागपुर, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली आदि में प्रवेश ले सकते हैं। आज के समय में आर्युवेद में करियर विकल्प चुनना आपके लिए काफी अच्छा सबित हो सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    आज का इतिहास: 01 सितंबर के इतिहास में दर्ज घटनाओं को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    सितंबर में दिल्ली-NCR में डिजिटल मार्केटिंग में करें इंटर्नशिप, मिलेगा 30,000 रुपये तक स्टाइपेंड दिल्ली
    क्या है SSC CGL परीक्षा और कैसे करें इसके लिए तैयारी? जानें परीक्षा तैयारी
    BSSS Recruitment 2019: एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023