NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 01 सितंबर के इतिहास में दर्ज घटनाओं को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 01 सितंबर के इतिहास में दर्ज घटनाओं को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 01 सितंबर के इतिहास में दर्ज घटनाओं को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 01, 2019
    08:55 am

    क्या है खबर?

    किसी सरकारी नौकरी या UPSC की परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए इतिहास के बारे में जानना उतना ही जरुरू है, जितना कि बाकी विषयों के बारे में जानना जरुरी है।

    चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में बहुत सी अहम घटनाएं दर्ज हैं।

    सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं।

    01 सितंबर का इतिहास जानने के लिए इस लेख को जरुर पढ़ें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    विक्टर चेर्नोमीर्दिन फिर से रूस के नए प्रधानमंत्री 01 सितंबर, 1998 को नियुक्त हुए थे।

    चीन ने 01 सितंबर, 2000 को तिब्बत से नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद कर दिया था।

    सद्दाम हुसैन ने 01 सितंबर, 2005 को सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई थी।

    फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे 01 सितंबर, 2007 को नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे थे।

    यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने 01 सितंबर, 2008 को अपना लोगो बदला था।

    जानकारी

    एम्मा एम नट्ट बनीं पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर

    अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र 01 सितंबर, 1807 को राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाए गए। एम्मा एम नट्ट अमेरिका में 01 सितंबर, 1878 को पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं। राज्यों के पुनर्गठन के बाद 01 सितंबर, 1956 को त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु स्वामी प्रभुपाद का जन्म 01 सितंबर, 1896 को हुआ था।

    भारतीय सिनेमा के अभिनेता के. एन. सिंह का जन्म 01 सितंबर, 1908 को हुआ था।

    प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म 01 सितंबर, 1909 को हुआ था।

    भारतीय क्रिकेटर माधव मंत्री का जन्म 01 सितंबर, 1921 को हुआ था।

    राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का जन्म 01 सितंबर, 1926 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास जी का निधन 01 सितंबर, 1574 को हुआ था।

    अमेरिकी खोजकर्ता, सैनिक, भारतीय एजेंट और क्षेत्रीय गवर्नर विलियम क्लार्क का निधन 01 सितंबर, 1838 को हुआ था।

    अंग्रेजी कवि, लेखक और सैनिक सिगफ्रीड ससून का निधन 01 सितंबर, 1967 को हुआ था।

    एक अमेरिकी प्रयोगात्मक भौतिक विज्ञानी, आविष्कारक और प्रोफेसर लुइस अल्वारेज़ का निधन 01 सितंबर, 1988 को हुआ था।

    अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज टॉमी मॉरिसन का निधन 01 सितंबर, 2013 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    'बिग बॉस OTT 3' की विजेता सना मकबूल इस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती बिग बॉस OTT
    बारिश में खराब हो सकता है कार का पेंट, इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव मानसून
    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खारिज किया वरिष्ठ चिकित्सक का निलंबन, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी कार्रवाई  गोवा
    ट्यूबलेस या ट्यूब वाले टायर में से कौनसा है बेहतर? जानिए फायदे और नुकसान  कार

    शिक्षा

    ONGC Scholarship 2019: एक हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें विवरण करियर
    UP: अक्टूबर मेें शुरू होगी सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश
    आज का इतिहास: 26 अगस्त की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    CBSE: परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव, अब इन विषयों की परीक्षा में कम होंगे डिस्क्रिपटिव प्रश्न CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025