Page Loader
SSC-CGL और SBI PO के बारे में सारी जानकारी यहां से लें, दूर करें कन्फ्यूजन

SSC-CGL और SBI PO के बारे में सारी जानकारी यहां से लें, दूर करें कन्फ्यूजन

Aug 21, 2019
03:48 pm

क्या है खबर?

भारत में कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC-CGL) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा आयोजित बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा स्नातक करने वालों के लिए सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से हैं। दोनों परीक्षाएं काफी उपयोगी होती हैं, लेकिन SSC-CGL और SBI PO परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में काफी कन्फ्यूजन होता है। इसलिए इस परीक्षी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करना बहुत जरुरी है। यहां इन दोंनो परीक्षा के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

SSC-CGL

क्या है SSC-CGL?

SSC-CGL विभिन्न मंत्रालयों और केंद्र सरकार के विभागों में समूह "बी" और समूह "सी" अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। SSC-CGL पास करने के बाद जॉब प्रोफाइल आवंटित सेवा पर निर्भर करती है। एक उम्मीदवार को SSC-CGL के माध्यम से एक अधिकारी के रूप में भर्ती किया जाता है। उनके काम में आम तौर पर एडमिनिस्ट्रेशन कार्य, क्लेरिकल कार्य, क्षेत्र की नौकरियां, राष्ट्रीय नीतियों को डिजाइन करना, छापे, निरीक्षण और निगरानी आदि शामिल होते हैं।

SBI PO

क्या है SBI PO परीक्षा?

बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए SBI PO परीक्षा आयोजित की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक PO की जॉब प्रोफाइल में आम तौर पर ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना, बैंक के बिजनेस में सुधार करना, नकदी गतिविधियों को संभालना, भुगतानों की मंजूरी को मैनेज करना, ग्राहक खातों का मैनेजमेंट और आधिकारिक संचार संभालना आदि शामिल होते हैं।

जानकारी

SSC-CGL और SBI PO परीक्षा के विभिन्न चरण

SSC-CGL परीक्षा में चार स्तर, टियर-I (प्रारंभिक), टियर-II (मेन्स परीक्षा), टियर-III (वर्णनात्मक पेपर) और टियर-IV (डेटा एंट्री स्किल टेस्ट/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट) शामिल है। SBI PO परीक्षा में तीन अलग-अलग चरण प्रारंभिक, मेन्स और ग्रुप डिसक्शन/व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है।

करियर ग्रोथ

क्या है करियर ग्रोथ?

करियर ग्रोथ एक और महत्वपूर्ण कारक है, जिस पर उम्मीदवारों को विचार करना चाहिए। SBI PO का दो से तीन साल में प्रमोशन किया जाता है और छह-सात साल में वे मैनेजर बन सकते हैं। वहीं SSC-CGL में प्रमोशन धीरे मिलता है। अधिकारियों को आमतौर पर चार-पांच वर्षों में प्रमोशन मिलता है। कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ SSC-CGL अधिकारियों की तुलना में बैंक PO तेजी से टॉप पदों तक पहुंचने के लिए प्रमोशन ले सकते हैं।

काम का दबाव

किस पद पर होता है अधिक काम का दबाव?

अगर हम काम के दबाव की बात करें, तो सभी पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों पर काम का दबाव होता है, लेकिन किसी पर ज्यादा तो किसी पर कम। SSC-CGL के माध्यम से भर्ती किए गए अधिकारियों पर काम का दबाव SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर की तुलना में कम माना जाता है। हालांकि PO के काम का दबाव काफी अधिक है, क्योंकि इसमें अधिक जिम्मेदारी, अच्छे काम का तनाव होता है।

जानकारी

मिलता है इतना वेतन

SSC-CGL अधिकारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है। SSC-CGL के अधिकारियों का मूल वेतन 45,000 रुपये प्रति महीना होता है। SBI PO को आमतौर पर 42,000 रुपये से लेकर 44,000 रुपये तक प्रति महीने वेतन दिया जाता है।