NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज है सुनील शेट्टी का जन्मदिन, जानें कुछ प्रमुख घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: आज है सुनील शेट्टी का जन्मदिन, जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: आज है सुनील शेट्टी का जन्मदिन, जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Aug 11, 2019
    09:31 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।

    11 अगस्त के इतिहास में ऐसी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज सुनील शेट्टी का जन्मदिन होता है।

    आइए जानें इतिहास।

    सुनील शेट्टी

    आज है सुनील शेट्टी का जन्मदिन

    भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी ने अपने 25 वर्षों से अधिक के करियर में लगभग 110 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

    उनकी प्रसिद्ध फिल्में एक्शन और कॉमेडी फ़िल्में रही हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

    उनका एक प्रोडक्शन हाउस पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड भी है।

    उन्होंने पॉपकॉर्न फ्रेंड्स पिक्चर्स के बैनर तले खेल, राख और भागम भाग सहित कई फिल्में बनाई हैं।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ 11 अगस्त, 2000 को देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया था।

    उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने 11 अगस्त, 2003 को अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली थी।

    मोहम्मद हामिद अंसारी 11 अगस्त, 2007 को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे।

    ईरान के तबरीज और अहार में 11 अगस्त, 2012 को आए भूकंप से 153 लोग मारे गए थे और करीब 1300 लोग घायल हुए थे।

    जानकारी

    सोवियत रूस ने किया भूमिगत परमाणु परीक्षण

    अफ्रीकी देश चाड़ ने 11 अगस्त, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। दादर नगर हवेली का भारत में 11 अगस्त, 1961 को विलय हुआ और केंद्रशासित प्रदेश बना। तत्कालीन सोवियत रूस ने 11 अगस्त, 1984 को भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म 11 अगस्त, 1778 को हुआ था।

    एक भारतीय गणितज्ञ एम एस रघुनाथन का जन्म 11 अगस्त, 1941 को हुआ था।

    भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म 11 अगस्त, 1949 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त, 1961 को हुआ था।

    भारतीय क्रिकेटर पूर्व अंजू जैन का जन्म 11 अगस्त, 1974 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को 11 अगस्त, 1908 को फांसी दी गई था।

    स्कॉटलैंड-अमेरिकी उद्योगपति, व्यापार मैग्नेट, और परोपकारी एंड्रयू कार्नेगी का निधन 11 अगस्त, 1919 को हुआ था।

    अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार, नाटककार और डिजाइनर एडिथ व्हार्टन का निधन 11 अगस्त, 1937 को हुआ था।

    अमेरिकी चित्रकार जैक्सन पोलक का निधन 11 अगस्त, 1956 को हुआ था।

    अभिनेता पी. जयराज का निधन 11 अगस्त, 2000 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    'मां' का ट्रेलर: बेटी को बुरी ताकतों से बचाने के लिए रक्षक और भक्षक बनीं काजोल काजोल
    'परम सुंदरी': सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की पहली झलक जारी  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    दक्षिण कोरिया नौसेना का विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसाग्रस्त, 4 लोग थे सवार दक्षिण कोरिया
    कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना तो शशि थरूर बोले- मेरे पास और भी काम कांग्रेस समाचार

    शिक्षा

    IBPS PO Recruitment 2019: जारी हुई अधिसूचना, यहां से जानें कब से शुरू होंगे आवेदन नौकरियां
    आठ साल के बच्चे ने कर दिखाया कमाल, सीधा लिया 9वीं क्लास में प्रवेश उत्तर प्रदेश
    10वीं और ITI वालों के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन नौकरियां
    UGC ने फिर दिया सुझाव, कहा- चार साल का हो ग्रेजुएशन पाठयक्रम uUGC
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025