Page Loader
आज का इतिहास: जानें 21 अगस्त की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें 21 अगस्त की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 21, 2019
07:00 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

स्वीडन में 21 अगस्त, 1772 को गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की। अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने 21 अगस्त, 1944 को संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की। कैमरुन में 21 अगस्त, 1986 को ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई। भारत नेपाल सीमा पर 21 अगस्त, 1988 को आए तीव्र भूकंप से 1,000 लोगों की मौत हुई।

जानकारी

इटली ने तुर्की के खिलाफ की युद्ध की घोषणा

जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने 21 अगस्त, 1790 को डिंडिगुल पर कब्जा किया। तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना 21 अगस्त, 1842 को हुई। पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 21 अगस्त, 1915 को तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म 21 अगस्त, 1871 को हुआ था। भारतीय उर्दू की लेखिका इस्मत चुग़ताई का जन्म 21 अगस्त, 1915 को हुआ था। मेल फिशर समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म 21 अगस्त, 1922 को हुआ था। भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त, 1978 को हुआ था। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त, 1979 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन 21 अगस्त, 1931 को हुआ था। महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन 21 अगस्त, 1978 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन 21 अगस्त, 1981 को हुआ था। खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन 21 अगस्त, 1995 को हुआ था। भारत रत्न से सम्मानित शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन 21 अगस्त, 2006 को हुआ था।