NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 30 मई को होता है प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल का जन्मदिन, जानें इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 30 मई को होता है प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल का जन्मदिन, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: 30 मई को होता है प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल का जन्मदिन, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    May 30, 2019
    07:20 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में जानना लोगों को अच्छा लगता है।

    आज हम आपको 30 मई की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं।

    आज की प्रमुख घटनाओं में एक है कि आज के ही दिन प्रसिद्ध अभिनेता परेश रावल का जन्म हुआ था।

    आइए परेश रावल के बारे में कुछ प्रमुख बातें जानते हैं।

    करियर

    इस फिल्म से की अपने करियर की शुरुआत

    परेश रावल एक भारतीय फिल्म अभिनेता, कॉमेडियन और राजनीतिज्ञ हैं।

    रावल ने सन 1985 में आई फिल्म अर्जुन के साथ सहायक भूमिका में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

    परेश रावल हिंदी, गुजराती, मराठी, तेलुगु और अंग्रेजी भाषा बोलते हैं।

    सन 1994 में उन्होंने फ़िल्म 'वो छोकरी और सर' में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था।

    इसके बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

    जीवन

    मिस इंडिया से की शादी

    परेश रावल का जन्म और परवरिश मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ है।

    उन्होंने सन 1979 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की विजेता और अभिनेत्री स्वरूप संपत से शादी की थी।

    परेश और स्वरूप के दो बेटे, आदित्य और अनिरुद्ध हैं।

    परेश रावल नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, विले पार्ले, मुंबई के पूर्व छात्र हैं।

    सन 1986 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नाम' ने उन्हें महान अभिनेता के रूप में पहचान दी।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 30 मई, 1896 में पहली ऑटोमोबाइल दुर्घटना हुई थी।

    रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 30 मई, 1919 को जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में 'सर' की उपाधि वापस की थी।

    उत्तरी अफगानिस्तान में 30 मई, 1998 को आए भीषण भूकंप में लगभग 5000 लोगों की मौत हुई थी।

    सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने 30 मई, 2008 को विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया था।

    जानकारी

    फ्लोरिडा की हुई खोज

    स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने 30 मई, 1539 को फ्लोरिडा की खोज की। उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना 30 मई, 1867 हुई। पूर्वी जर्मन संविधान को मई, 1949 को माना गया। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन 30 मई, 1975 को हुआ।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म 30 मई, 1909 को हुआ था।

    पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म 30 मई, 1947 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म अभिनेता, हास्य अभिनेता और राजनीतिज्ञ परेश रावल का जन्म 30 मई, 1955 को हुआ था।

    भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का जन्म 30 मई, 1985 को हुआ था।

    एक भारतीय व्यापारी नेस वाडिया का जन्म 30 मई, 1985 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देव का निधन 30 मई, 1606 को हुआ था।

    महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्टेयर का निधन 30 मई, 1778 को हुआ था।

    'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन 30 मई, 1991 को हुआ था।

    आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि रामविलास शर्मा का निधन 30 मई, 2000 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स

    शिक्षा

    UGC NET 2019: अब इस तिथि को जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    Gujarat Board 10th Result 2019: गुजरात के 63 स्कूलों से एक भी छात्र नहीं हुआ पास गुजरात
    ICF Recruitment 2019: कुल 992 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण नौकरियां
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 23 मई को? जानें इतिहास करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025