आज का इतिहास: क्या हुआ था 23 मई को? जानें इतिहास
क्या है खबर?
इतिहास एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में सबको पता होना चाहिए।
देश-दुनिया में घटित कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी छात्रों से लेकर युवा तक सबको होनी चाहिए।
इससे न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ती है, बल्कि ये जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद भी होती है।
खासतौर पर उन लोगों के लिए ये जानना बहुत जरूरी होता है जो UPSC या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं।
इसी क्रम में आइए जानें क्या है 23 मई का इतिहास।
प्रमुख घटनाएं
कुछ प्रमुख घटनाएं
दक्षिण कैरोलिना को 8वें राज्य के रूप में अमेरिकी संविधान में 23 मई, 1788 को शामिल हुआ था।
आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी ने 23 मई, 1879 को पहली बार अमेरिका में पशु चिकित्सा स्कूल स्थापित किया था।
अमेरिकी सेनाओं ने फिलिपिनो के विद्रोही नेता एमिलियो एग्यूनाल्डो पर 23 मई, 1901 को कब्जा किया था।
इजराइल ने 23 मई, 1960 को अर्जेंटीना में नाजी एडोल्फ इचमैन पर कब्जा करने की घोषणा की थी।
जानकारी
यहूदियों को ऑस्ट्रिया और सीरिया से निकाला गया
यहूदियों को 23 मई, 1420 को ऑस्ट्रिया और सीरिया से निकाला गया था। सऊदी अरब में 23 मई, 1994 को भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। रोमन हर्जाेग 23 मई, 1994 को जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए थे।
जन्मदिन
इनका होता है जन्मदिन
जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म 23 मई, 1919 को हुआ था।
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया का जन्म 23 मई, 1949 को हुआ था।
भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और कोरियोग्राफर के राघवेंद्र राव का जन्म 23 मई, 1942 को हुआ था।
भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और लेखक पद्मराजन का जन्म 23 मई, 1946 को हुआ था।
भारतीय अभिनेता और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता समीर कोचर का जन्म 23 मई, 1980 को हुआ था।
पुण्यतिथि
इनकी होती है पुण्यतिथि
थिएटर निर्देशक और कवि हेनरिक इबसेन का निधन 23 मई, 1906 को हुआ था।
प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन 23 मई, 1930 को हुआ था।
अमेरिकी तेल उद्योगपति और परोपकारी जॉन डी रॉकफेलर का निधन 23 मई, 1937 को हुआ था।
जर्मनी की नाजी पार्टी के प्रमुख सदस्य हेनरिक हिमलर का निधन 23 मई, 1945 को हुआ था।
कनाडाई-अमेरिकी पेशेवर और शौकिया पहलवान ओवेन हार्ट का निधन 23 मई, 1999 को हुआ था।