NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 29 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें
    आज का इतिहास: 29 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें
    1/5
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    आज का इतिहास: 29 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 29, 2020
    07:00 am
    आज का इतिहास: 29 जनवरी के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

    छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन छात्रों को, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 29 जनवरी का इतिहास जानें।

    2/5

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए सीरिया और ईरान ने 29 जनवरी, 1989 को समझौता किया था। भारत 29 जनवरी, 1992 को आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना। भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को 29 जनवरी, 1994 को रद्द किया था। भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 29 जनवरी, 1996 को की थी। हिमाचल विधानसभा 29 जनवरी, 2003 को भंग कर दी गई थी।

    3/5

    ब्रिटेन ने इज़रायल को दी मान्यता

    'प्रथम विश्व युद्ध' में फ़्रांस पर जर्मनी ने 29 जनवरी, 1916 को पहली बार हमला किया था। ब्रिटेन ने 29 जनवरी, 1949 को इज़रायल को मान्यता दी थी। संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 29 जनवरी, 1953 को हुई थी।

    4/5

    इनका होता है जन्मदिन

    भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म 29 जनवरी, 1896 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता और कैलिफोर्निया सेना के नेशनल गार्ड के अनुभवी टॉम सेलेक का जन्म 29 जनवरी, 1945 को हुआ था। अमेरिकी मीडिया के कार्यकारी, अभिनेत्री, टॉक शो होस्ट और टेलीविजन निर्माता और ओपरा विनफ़्रे का जन्म 29 जनवरी, 1954 को हुआ। भारतीय सेना के रिटार्यड कर्नल, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म 29 जनवरी, 1970 को हुआ।

    5/5

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी पत्रकार, निबंधकार, व्यंग्यकार, सांस्कृतिक आलोचक और अमेरिकी अंग्रेजी के विद्वान एचएल मेंककेन का निधन 29 जनवरी, 1956 को हुआ था। अमेरिकी कवि रॉबर्ट फ्रॉस्ट का निधन 29 जनवरी, 1963 को हुआ था। भारतीय वास्तुकार और राजनीतिज्ञ और स्वातंत्र पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पीलू मोदी का निधन 29 जनवरी, 1983 को हुआ था। भारत में दूसरी महिला भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सरला ग्रेवाल का निधन 29 जनवरी, 2002 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    जानिए ऐसे पांच स्कूलों के बारे में जो इनोवेटिव तरीकों से दे रहे हैं शिक्षा तमिलनाडु
    CBSE 12th Board Exam: सोशियोलॉजी के लिए ऐसे करें तैयारी, इन टॉपिक्स पर दें अधिक ध्यान बोर्ड परीक्षाएं
    अगर आपने भी किया है MBA तो 2020 में अधिक मांग वाले ये करियर विकल्प चुनें करियर
    यहां निकली PGT, TGT और सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023