BSF Recruitment 2019: हेड कॉन्स्टेबल के 1,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण
अगर आप भी सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती होकर अपने देश की सेवा करना चाहते है, तो आपको बता दें कि BSF ने हेड कॉन्स्टेबल के 1,072 पदों लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। BSF में भर्ती होना देश के कई युवाओं का सपना होता है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन आदि इस लख से पढ़ सकते हैं।
14 मई से शुरू होंगे आवेदन
BSF Head Constable भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2019 है। भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 28 जुलाई, 2019 को होगा। PST, PET और दस्तावेज़ सत्यापन 09 अक्टूबर, 2019 को होगा। वर्णनात्मक लिखित परीक्षा 24 नवंबर, 2019 को होगी। फाइनल मेडिकल परीक्षा 30 जनवरी, 2020 को होगी। BSF हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो आपरेटर) के 300 पद और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) 772 पदों पर भर्ती होगी।
क्या है परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों को OMR बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 200 नंबर के 100 प्रश्नों को हल करना होगा। परीक्षा में आपसे फिजिक्स से 40, केमिस्ट्री से 20, गणित से 20 और अंग्रेजी एंव GS से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर नंबर भी कटेंगे।
क्या है योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदनन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष और संबंधित विषय में दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रमाणपत्र (ITI) किया हो या फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय से 12वीं को 60% नंबर के साथ पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
ये होना चाहिए शारीरिक मापदंड
इस भर्ती के लिए पुरूष उम्मीदवारों की लम्बाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लम्बाई 157 सेमी होनी चाहिए। वहीं पुरूषों का सीना बिना विस्तार के साथ 80 सेमी और विस्तार के साथ 85 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवारों का वजन लम्बाई के अनुसार होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार को BSF हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट http://bsf.nic.in पर जाना होगा। उसके बाद इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि दर्ज करके आवेदन करें। आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार अपने द्वारा दी गई जानकारी जरुर जांच लें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरुर लें।
यहां से प्राप्त करें अधिसूचना
उम्मीदवार भर्ती की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। BSF भर्ती की अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।