Page Loader
आज का इतिहास: 24 दिसंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 24 दिसंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Dec 24, 2019
08:17 am

क्या है खबर?

छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन छात्रों को, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 24 दिसंबर का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

24 दिसंबर, 1954 को दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की थी। 24 दिसंबर, 1962 को सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया था। 24 दिसंबर, 1967 को चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया था। 24 दिसंबर, 1979 को वियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। 24 दिसंबर, 1986 को लोटस टेंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। 24 दिसंबर, 2000 को विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।

जानकारी

कैदियों को किया गया रिहा

24 दिसंबर, 1924 को क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी। 24 दिसंबर, 2011 को क्यूबा की सरकार ने 900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

24 दिसंबर, 1880 को प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ था। 24 दिसंबर, 1892 को प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म हुआ था। 24 दिसंबर, 1922 को अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म हुआ था। 24 दिसंबर, 1924 को भारतीय गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ था। 24 दिसंबर, 1959 को भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

24 दिसंबर, 1914 को प्रभावशाली अमेरिकी लेखक, पर्यावरण दार्शनिक, ग्लेशियोलॉजिस्ट, जॉन मुइर का निधन हुआ था। 24 दिसंबर, 1973 को एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ ईवी रामास्वामी नायकर का निधन हुआ था। 24 दिसंबर, 1987 को तमिल अभिनेता और राजनेता एमजी रामचन्द्रन का निधन हुआ था। 24 दिसंबर, 1988 को हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन हुआ था।