NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज है चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक का जन्मदिन, जानें इतिहास
    करियर

    आज का इतिहास: आज है चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक का जन्मदिन, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: आज है चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक का जन्मदिन, जानें इतिहास
    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 23, 2019, 09:31 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: आज है चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक का जन्मदिन, जानें इतिहास

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। 23 जुलाई के इतिहास में ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनको जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था। जानें इतिहास।

    आज के दिन हुआ बाल गंगाधर तिलक का जन्म

    बाल गंगाधर तिलक के एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक और एक स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे। बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पहले नेता थे। ब्रिटिश औपनिवेशिक अधिकारियों (British Colonial Authorities) ने उन्हें "भारतीय अशांति का पिता" कहा था। उन्हें "लोकमान्य" की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। जिसका अर्थ "लोगों द्वारा नेता के रूप में स्वीकार किया जाना" है। तिलक का जन्म रत्नागिरी में एक मराठी चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

    आज है चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन

    चंद्रशेखर आजाद को आजाद के नाम से जाना जाता है। आजाद एक क्रांतिकारी थे। आज़ाद का जन्म मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाभरा गाँव में हुआ था। उनकी माँ चाहती थीं कि आज़ाद एक महान संस्कृत विद्वान हो। उन्होंने आजाद को काशी विद्यापीठ, बनारस में पढ़ने के लिए भेजा था। उन्होंने इलाहाबाद के एलफेड पार्क में 27 फरवरी, 1931 को खुद को गोली मारी थी। वे सिर्फ 14 वर्ष की आयु में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में जुड़े।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने 23 जलाई, 1829 को टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी थी। अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने 23 जलाई, 1881 को खेल परिसंघ की स्थापना की थी। आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने 23 जुलाई, 1914 को सर्बिया को अल्टीमेटम दिया था। इटली में फासीवादी सरकार ने 23 जलाई, 1929 को विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

    अमेरिकी की सेना ने पीसा पर किया कब्जा

    भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत 23 जुलाई, 1927 को मुंबई से हुई। इटली में फासीवादी सरकार ने 23 जुलाई, 1929 को विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिकी की सेना ने 23 जुलाई, 1944 को पीसा पर कब्जा किया।

    इनका होता है जन्मदिन

    गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई, 1856 को हुआ था। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म 23 जुलाई, 1898 को हुआ था। प्रसिद्ध क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को हुआ था। हिंदी फिल्मो निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई, 1973 को हुआ था। अमेरिकन एक्टिविस्ट और पूर्व व्हाइट हाउस इंटर्न मोनिका लेविंस्की का जन्म 23 जुलाई, 1973 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन 23 जुलाई, 1993 को हुआ था। भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन 23 जुलाई, 2004 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेविका लक्ष्मी सहगल का निधन 23 जुलाई, 2012 को हुआ था। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और भौतिक विज्ञानी सैली राइड का निधन 23 जुलाई, 2012 को हुआ था। प्रसिद्ध चित्रकार एस. एच. रज़ा का निधन 23 जुलाई, 2016 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    इन यूट्यूब चैनलों से करें CLAT परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता यूट्यूब
    गुजरात: होमवर्क न करने पर छात्रों को शिक्षक की सजा, कंगन पहनने पर किया मजबूर गुजरात
    SBI Recruitment 2019: SCO पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 75,000 से भी अधिक वेतन नौकरियां
    अब छात्र एक साथ ले पाएंगे एक से अधिक डिग्री, UGC कर रही है विचार uUGC

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023