उत्तर प्रदेश: उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत, अब दरोगा भर्ती के लिए चाहिए होंगे इतने नंबर
क्या है खबर?
अगर आप उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती देख रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर पढ़ना बहुत जरुरी है।
UP सरकार ने पुलिस विभाग में दरोगा भर्ती देख रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है।
पुलिस विभाग में भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को अब लिखित परीक्षा पास करने के लिए हर पेपर में 50 फीसदी नंबर लाने की जरुरत नहीं है।
अब उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम पास प्रतिशत चाहिए होगा।
प्रतिशत
चाहिए होंगे 35 प्रतिशत नंबर
उम्मीदवारों को हर पेपर में अब 35% नंबर लाने होंगे।
उम्मीदवारों को कुल मिलाकर सभी चारों पेपर में औसत 50% नंबर लाने होंगे।
कई बार किसी छात्र के गणित में 50% या उससे ज्यादा नंबर आ जाते थे, लेकिन बाकी पेपर में 50% नंबर नहीं मिल पाते थे।
अब नए नियम में बाकी सभी पेपर में से किसी में 35 तो किसी में 50 से ज्यादा नंबर मिलते हैं। जिससे औसतन 200 नंबर मिलने के कारण वे दरोगा बन सकेंगे।
प्रस्ताव
DGP ओपी सिंह को दिया गया ये प्रस्ताव
भर्ती बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के DGP ओपी सिंह को यह प्रस्ताव दिया था कि प्रत्येक पेपर में पास प्रतिशत को 50 प्रतिशत से कम करके 35 फीसदी कर दिया जाए।
अब प्रदेश कैबिनेट ने UP उपनिरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा में 6वें संशोधन को मंजूरी दे दी है।
जिसके तहत अब उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 35% नंबर लाने होंगे। वहीं कुल मिलाकर सभी पेपर में 50% नंबर लाने होंगे।
प्रोन्नति
प्रोन्नति को भी मिली मंजूरी
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसा करने से शारीरिक दक्षता परीक्षण और उपलब्ध पदों की तुलना में चयन लिस्ट तैयार करने में पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए आने वाली दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।
इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधीन आने वाले उप निदेशक के पदों से संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रोन्नति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।