NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: कटरीना कैफ के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं
    अगली खबर
    आज का इतिहास: कटरीना कैफ के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं

    आज का इतिहास: कटरीना कैफ के जन्मदिन समेत जानें आज की प्रमुख घटनाएं

    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 16, 2019
    07:41 am

    क्या है खबर?

    इतिहास में कई ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज होती हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

    UPSC की परीक्षा सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके साथ-साथ सरकारी नौकरी के लिए होनी वाली परीक्षा में भी इतिहास के प्रश्न पूछे जाते हैं।

    इतिहास में कई प्रमुख घटनाएं हैं, जिनमें से एक प्रमुख घटना ये है कि आज कटरीना कैफ का जन्मदिन है।

    आइए जानें 16 जुलाई का इतिहस।

    कैटरीना कैफ

    आज है कैटरीना कैफ जन्मदिन

    कैटरीना कैफ एक भारतीय अभिनेत्री हैं। कैटरीना कैफ भारत की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

    उन्होंने टीनएज में ही अपना पहला मॉडलिंग असाइनमेंट प्राप्त किया था और बाद में एक फैशन मॉडल के रूप में अपना करियर बनाया।

    कैफ ने बॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडी 'मैन प्यार क्यूं किया (2005)' और 'नमस्ते लंदन (2007)' से सफलता प्राप्त की।

    'न्यूयॉर्क (2009)' के लिए कैफ को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकन मिला था।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं

    नेशनल जियोग्राफिक ने 16 जुलाई, 1926 को पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटों निकाली है।

    अपोलो-11 यान से 16 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित हुई थी।

    ब्रिटेन की खुफिया सेवा एमआई5 के किसी सदस्य ने 16 जुलाई, 1993 को फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली थी।

    जानकारी

    इराक में लागू हुआ संविधान

    इराक में संविधान 16 जुलाई, 1970 को लागू हुआ। भारत ने 16 जुलाई, 1981 को परमाणु परीक्षण किया। फिलीपींस में 16 जुलाई, 1990 को 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गए थे। यूक्रेन ने 16 जुलाई, 1990 को स्वतंत्रता की घोषणा की।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का जन्‍म 16 जुलाई, 1896 को हुआ था।

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का जन्‍म 16 जुलाई, 1909 को हुआ था।

    प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का जन्‍म 16 जुलाई, 1917 को हुआ था।

    भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्‍म 16 जुलाई, 1968 को हुआ था।

    बालीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का जन्‍म 16 जुलाई, 1983 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति, अब्राहम लिंकन की पत्नी मेरी टॉड लिंकन का निधन 16 जुलाई, 1882 को हुआ था।

    अमेरिकी शिक्षक, लेखक, व्यापारी और मुख्य वक्ता स्टीफन कोवे का निधन 16 जुलाई, 2012 को हुआ था।

    बर्लिन फिलहारमोनिक के प्रमुख कंडक्टर हरबर्ट वॉन कारजन का निधन 16 जुलाई, 1989 को हुआ था।

    अमेरिकी चित्रकार, प्रिंटमेकर और संपादक रॉबर्ट मदरवेल का निधन 16 जुलाई, 1991 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    अनाथालय में रहकर देखा IAS अधिकारी बनने का सपना, अब बनें कलेक्टर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: जानें 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    ITI डिप्लोमा वालों के लिए निकली भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया नौकरियां
    सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, पुलिस के लाखों पदों पर जल्द निकल सकती है नौकरियां नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025