NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    December 22, 2019 | 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में आपको पता होना चाहिए। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 22 दिसंबर के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    22 दिसंबर, 1940 को मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की थी। 22 दिसंबर, 1941 को यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया था। 22 दिसंबर, 1947 को इटली की संसद में नया संविधान अंगीकार किया था। 22 दिसंबर, 1957 को ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ, जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।

    पहली मालगाड़ी रुड़की से चलाई गई

    22 दिसंबर, 1843 को रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए। 22 दिसंबर, 1851 को देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलाई गई थी। 22 दिसंबर, 1882 को थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

    इनका होता है जन्मदिन

    22 दिसंबर, 1887 को प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था। 22 दिसंबर, 1912 को अमेरिकी सोशलाइट और संयुक्त राज्य अमेरिका की फर्स्ट लेडी लेडी बर्ड जॉनसन का जन्म हुआ था। 22 दिसंबर, 1962 को अंग्रेजी अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक राल्फ फिएनेस का जन्म हुआ था। 22 दिसंबर, 1970 को अमेरिकी राजनीतिज्ञ टेड क्रूज़ का जन्म हुआ था। 22 दिसंबर, 1972 को फ्रेंच गायक, मॉडल और अभिनेत्री वैनेसा पारादीस का जन्म हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    22 दिसंबर, 1880 को एक अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि, पत्रकार, अनुवादक जॉर्ज इलियट का निधन हुआ था। 22 दिसंबर, 1958 को भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का निधन हुआ था। 22 दिसंबर, 1975 को भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसंत देसाई का निधन हुआ था। 22 दिसंबर, 1989 को आयरिश उपन्यासकार, नाटककार, लघु कथाकार, रंगमंच निर्देशक, कवि और साहित्यिक अनुवादक सैमुअल बेकेट का निधन हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    बोर्ड परीक्षा 2020 से पहले इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं अपनी याददाश्त बोर्ड परीक्षाएं
    दिल्ली में स्नातक वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    UPSC CSE प्री परीक्षा के लिए इन किताबों से करें तैयारी, मिलेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    भारत की पहली नेत्रहीन महिला IAS अधिकारी प्रांजल, जानें संघर्ष और सफलता की कहानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023