NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CA आर्टिकलशिप क्यों है जरुरी और कैसे कर सकते हैं इसके लिए रजिस्ट्रेशन? जानें विवरण
    अगली खबर
    CA आर्टिकलशिप क्यों है जरुरी और कैसे कर सकते हैं इसके लिए रजिस्ट्रेशन? जानें विवरण

    CA आर्टिकलशिप क्यों है जरुरी और कैसे कर सकते हैं इसके लिए रजिस्ट्रेशन? जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 16, 2019
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) भारत में सबसे अधिक मांग वाले प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में से एक है। यह एक तीन स्तरीय कार्यक्रम है जिसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और अंतिम पाठ्यक्रम शामिल है।

    इन तीन स्तरों को पास करने के अलावा प्रत्येक CA छात्र को तीन वर्षों के लिए आर्टिकलशिप से गुजरना होगा, जिसमें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शामिल है।

    आर्टिकलशिप CA कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको आर्टिकलशिप की पूरी जानकारी देंगे।

    आर्टिकलशिप

    क्या है आर्टिकलशिप?

    आर्टिकलशिप CA कार्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा है और यह एक बेहतर शिक्षण का अनुभव प्रदान करता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्टिकलशिप/प्रैक्टिकल ट्रेनिंग तीन साल की होती है। पहले दो साल CA की प्रैक्टिस करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये अनिवार्य है। वहीं तीसरे साल में किसी CA या किसी कंपनी के तहत प्रैक्टिस कर रहने वाले उम्मीदवारों के लिए ये अनिवार्य नहीं हैा।

    योग्यता

    क्या होनी चाहिए पात्रता?

    फाउंडेशन/CPT में प्रवेश करने वाले वे उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं, जिन्होंने इंटरमीडिएट/IPCC ग्रुप्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और सॉफ्ट स्किल्स (ICITSS)/सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण (IT) और ओरिएंट कोर्स (OC) पर चार सप्ताह के एकीकृत पाठ्यक्रम में से कुछ एक या दोनों पास किया हो।

    इंटरमीडिएट/IPCC कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने और चार सप्ताह के ICITSS/ITT & OC को पूरा करने के तुरंत बाद आर्टिकलशिप कर सकते हैं।

    रजिस्ट्रेशन

    ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

    आर्टिकलशिप के लिए पात्र उम्मीदवारों को आर्टिकल ट्रेनिंग के लिए रिक्त पदों वाली CA फर्मों को ढूंढना चाहिए और फिर ट्रेनिंग शुरू होने के 30 दिनों के भीतर ICAI को उनके आर्टिकलशिप के बारे में बताना चाहिए।

    उन्हें प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ आर्टिकलशिप रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा। उम्मीदवारों को ICAI को निर्धारित फॉर्म 102 और फॉर्म 103 भरकर जमा करने और आर्टिकलशिप रजिसट्रेशन फीस का भुगतान करने की आवश्यकता होती है।

    महत्व

    आर्टिकलशिप क्यों है जरुरी?

    CA कार्यक्रम का पाठ्यक्रम काफी विशाल है। आर्टिकलशिप अभ्यर्थियों को थ्योरी ज्ञान को प्रैक्टिकल स्थितियों में लागू करने के लिए आवश्यक स्किल विकसित करने में मदद करता है।

    इसके साथ-साथ आर्टिकलशिप CA छात्रों को वास्तविक दुनिया में ग्राहकों को संभालने के लिए आवश्यक अनुभव प्रदान करके और उन्हें एक प्रोफेशनल दृष्टिकोण, निर्णय लेने के स्किल और बेहतर कम्युनिकेशन विकसित करने में मदद करता है।

    जानकारी

    CA फाइनल के लिए अनिवार्य है आर्टिकलशिप

    आर्टिकलशिप पूरा करने के बाद पात्र उम्मीदवार CA फाइनल लेवल की परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि कोई भी बेहतर करियर विकल्प के लिए अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रम कर सकता है या अपने CA फाइनल परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ नौकरी कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    शिक्षा

    UPSC परीक्षा पास करना चाहते हैं तो इन पांच भ्रमों से रहें दूर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    BHEL Recruitment 2019: अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    इन वेबसाइट्स से प्राप्त करें परमानेंट से लेकर फ्रीलांस तक की जॉब करियर
    रेलवे भर्ती 2020: 10वीं पास और ITI वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025